सागवाड़ा। भारतीय ट्रायबल पार्टी की बैठक वगेरी में हुई। अध्यक्षता प्रदेश सचिव पवन सरपोटा ने की। मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव मोहन भाई और विशिष्ट अतिथि ब्लॉक अध्यक्ष मानशंकर खराड़ी व जिला महासचिव हरीश डामोर रहे।
पंचायत समिति सदस्य कालूराम मईडा ने स्वागत किया। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मंथन किया। वक्ताओं ने विधानसभा चुनाव मजबूती से लड़कर जीतने का प्रण लिया। कार्यकर्ताओं से गुमराह नहीं होते हुए अपने पद और समाज के लिए कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में सदस्यता अभियान चालू करने पर जोर दिया।
संचालन जिला मीडिया प्रभारी निशांत डेंडोर ने किया। इस दौरान जसू डिंडोर, जयंती मोर, विनोद माल, भगवती डामोर, रमनलाल खांट, देवजी खांट, अशोक भगोरा, महिपाल माल, प्रभु लाल मिरासी, देवीलाल खांट सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Related Posts:
पंच परिवर्तन के संदेश को लेकर खड़गदा में निकला संचलन, स्वयंसेवकों ने शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य पर कार...
एक हजार सांप पकड़ चुके पादरड़ी बड़ी के निवासी धर्मेंद्र व्यास की सर्पदंश से मौत
बुजुर्गों की बेबसी : डूंगरपुर जिले में 80 साल से ऊपर के 5855 बुजुर्ग कर रहे हैं मनरेगा में मजदूरी
पेपर लीक कांड में बाबूलाल कटारा की भूमिका के अलावा पूरे मामले की जांच होनी चाहिए इसमें कई मंत्री और ...
डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी।
जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

