डेढ़ करोड़ की धोखाधड़ी का केस, कुवैत से कोरोना में बेरोजगार होकर लौटे युवक को क्रिप्टो करंसी में मुनाफे का झांसा



Partapur News : गढ़ी थाना पुलिस ने डेढ़ करोड़ की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया हैं। थानाधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर प्रकरण पंजीकृत किया गया है। परतापुर निवासी गिरीश चंद पुत्र कृष्ण दास वैष्णव की रिपोर्ट पर सागवाड़ा निवासी कल्पेश पुत्र सुमतिलाल, बिहार के पटना निवासी अभिषेक पुत्र अशोक, अर्चना पत्नी अभिषेक, जयपुर की ज्योति हुकु और अजमेर के रामेश्वर लाल पुत्र किशन राम के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया है।

रिपोर्ट में पीड़ित का आरोप है कि कुवैत में आरोपियों से परिचय हुआ। इसके बाद कोविड महामारी में गांव लौट आया। यहां रोजगार नहीं था तो आरोपियों ने फोरेक्स ट्रैडिंग के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही क्रिप्टो करेंसी में मोटा मुनाफा बता कर फंसाया।

इस पर आरोपियों को एक बार में 23 लाख 48 हजार, दूसरी बार में 25 लाख 78 हजार निवेश किया। इसी बीच बनाए गए एजेंटों ने सीधे भी राशि जमा कराई। आरोप है कि डेढ़ करोड़ की धोखाधड़ी की गई। थानाधिकारी ने बताया कि ज्यादातर घटनाक्रम बाहर के हैं। इसलिए इस मामले की जांच में समय लगेगा।

ये वीडियो भी देखे

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!