पत्नी की हत्या का दफनाने का मामला, आरोपी पति गिरफ्तार, पत्नी के चरित्र पर संदेह के चलते हुए झगड़े के बाद आवेश में आकर की थी हत्या

डूंगरपुर। जिले के चौरासी थाना क्षेत्र के सुराता गांव में पत्नी की हत्या कर दफनाने के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पत्नी के चरित्र पर संदेह के चलते हुए झगड़े के बाद आवेश में आकर गले में रस्सी का फंदा डालकर हत्या कर दी थी। वही उसके बाद शव दफना दिया था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

सीमलवाड़ा उपाधीक्षक राजकुमार राजोरा ने बताया कि सुराता गांव निवासी अरविंद रोत ने 27 सितंबर की रात अपनी 30 वर्षीय पत्नी चेतना की हत्या कर दी। घटना को छुपाने के लिए आरोपी ने 29 सितंबर को अपनी दुकान के तहखाने में गड्ढा खोदकर पत्नी का शव दफना दिया।

2 अक्टूबर को आरोपी अरविंद ने चौरासी थाने पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी दी थी। घटना की जानकारी मिलते ही मृतका का पीहर पक्ष भी मौके पर पहुंच गया था। पुलिस ने एसडीएम की मौजूदगी में दफनाए गए शव को बाहर निकाला था। वही पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर हत्या का मामला दर्ज कर किया था।

इधर पुलिस ने आज आरोपी अरविंद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी अरविंद ने बताया कि उसे उसकी पत्नी के चरित्र पर संदेह था जिसके चलते 27 सितंबर को उसका उसकी पत्नी के साथ झगड़ा हुआ था। झगड़े के दौरान आवेश में आकर उसने अपनी पत्नी के गले रस्सी डालकर उसकी हत्या कर दी थी। वही हत्या के दो दिन बाद 29 सितंबर को शव को दुकान के नीचे दफना दिया था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!