गणेशोत्सव पर शहरवासियों को मिलेगी 2 विकास कार्यों की सौग़ात



सर्व समाज के अध्यक्ष आज करेंगे शिलान्यास, तालाबों के सौंदर्यीकरण पर खर्च होंगे 19 करोड़, डेढ़ करोड़ में होगा रामपार्क का जीर्णोद्धार

सागवाडा। गणेशोत्सव पर शहरवासियों को दो नये विकास कार्यों की सौग़ात मिलेगी। पालिका अध्यक्ष नरेंद्र खोडनिया ने बताया कि शहर के तालाबों के सौंदर्यीकरण का कार्य बुधवार से शुरू होने वाला है। इसके अलावा अंदरूनी शहर स्थित रामपार्क के जीर्णोद्धार का काम शुरू किया जाएगा। इन दोनों कार्यों के टेंडर कर लिए गए हैं। धोलागढ के पीठाधीश्वर महंत योगी प्रकाश नाथ और प्रभुदास रामद्वारा के संत उदयराम महाराज की मौजूदगी में सर्व समाजों के अध्यक्ष इन दोनों कार्यों का शिलान्यास करेंगे। बुधवार सुबह 10.30 बजे आयोजित होने वाले कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एआईसीसी के सदस्य दिनेश खोडनिया होंगे। अध्यक्षता नगर कांग्रेस अध्यक्ष ललित पंचाल करेंगे।

विशिष्ट अतिथि करण सिंह चौहान, डायालाल पाटीदार, दीनबंधु त्रिवेदी, भूपेंद्र भट्ट, भरत भट्ट, गौतम पंड्या व धीरज मेहता होंगे। नगर पालिका सागवाडा अध्यक्ष नरेन्द्र खोडनिया ने बताया की शहरवासी लंबे समय से शहर के तालाबों की दशा सुधारने की माँग कर रहे थे। जिसे देखते हुए नगर पालिका ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से तालाबों के सौंदर्यीकरण के लिये बजट की माँग की थी। सागवाडा के तालाबो के सौंदर्यीकरण के लिये स्वायत्त शासन विभाग के मंत्री शांति धारीवाल 19 करोड़ रूपये की स्वीकृति नगरपालिका सागवाडा के लिये जारी की थी। इस कार्य के टेंडर किए गए जिसमें मुंबई की एक कंपनी को इस कार्य का ठेका मिला है।

इसी तरह अंदरूनी शहर स्थित रामपार्क सौंदर्यीकरण पर करबी 1.30 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके टेंडर हो चुके हैं । इसमें स्विमिंग पूल भी बनाया जाना है। खोडनिया ने बताया कि शहर के विभिन्न समाजों के अध्यक्ष इस कार्य शिलान्यास करेंगे। नगर पालिक सागवाडा के अधिशासी अधिकारी लोकेश पाटीदार ने बताया कि दोनों कार्यों की टेंडर प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है और वर्क ऑर्डर भी जारी कर दिए गए हैं। आरयूआईडीपी के चौथे पेज में इस कार्य को स्वीकृति मिली है। तालाबों के किनारे वोकिंग टेक, गार्डन और फाउंटेन शहर के इन पांचों तालाबों के विकास का प्लान तैयार है। सबसे पहले जल आवक मार्ग से अवरूद्ध हटाते जाएंगे और तालाबों को गहरा किया जाएगा। तालाब के पास वोकिंग टेक, गार्डन और फाउंटेन लगाए जाएंगे। लाइटिंग और पाल का सुदृढ़ीकरण होगा।

ये वीडियो भी देखे

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!