सब्जी बेचकर घर आ रहे युवक पर जानलेवा हमला, लट्ठ, स्टीक और सरिए से की मारपीट, कोतवाली पुलिस ने हिरासत में लिए 4 बदमाश



डूंगरपुर/कोतवाली थाना क्षेत्र की वसुंधरा विहार कॉलोनी में मुरला गणेश मंदिर के पास कुछ बदमाशों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। लट्ठ, स्टीक और सरिए से की गई मारपीट में युवक घायल हो गया। जिसका डूंगरपुर जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने 4 हमलावरों को हिरासत में लिया है।

डूंगरपुर शहर की वसुंधरा विहार कॉलोनी में शुक्रवार देर रात के समय वारदात हुई। कॉलोनी के रहने वाले भावेश भोई सब्जी बेचने का काम करता है। शुक्रवार रात के समय भावेश भोई सब्जी बेचकर अपने घर लौट रहा था। इस दौरान वसुंधरा विहार कॉलोनी में मुरला गणेश मंदिर के पास 6 युवक खड़े थे। उनके युवकों के हाथ में लट्ठ, स्टिक और लोहे के सरिए थे। युवकों ने भावेश को रोका और उस पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में भावेश के शरीर पर कई जगह गंभीर चोटें आई। जिससे भावेश घायल हो गया। हमले के बाद सभी हमलावर युवक मौके से भाग गए।

घायल भावेश को डूंगरपुर जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं पुलिस ने छानबीन कर 4 हमलावर युवकों को हिरासत में लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

ये वीडियो भी देखे

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!