सागवाड़ा। धनतेरस पर शुक्रवार को सागवाड़ा शहर के बाजार में खूब धनवर्षा हुई। सुबह से शहर में लोगों की भीड़ दिखने लगी, जो देर रात तक नजर आई। शहर में ज्वैलरी, वाहनों, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक, कपड़ों समेत विभिन्न प्रतिष्ठानों पर जमकर खरीदारी हुई। शहर के मुख्य बाजार में पूरे दिन बाजार में खरीदारी के लिए लाेगाें की भीड़ नजर आई।
हर गली-मोहल्लों की दुकानों में खरीदारी को लेकर लोग खड़े थे। धनतेरस व दीवाली काे लेकर पूरे शहर में भव्य सजावट की गई है। शहर में जगह-जगह रंग-बिरंगी रोशनी की गई है। इधर, शहरवासियों ने भी अपने-अपने घर एवं मोहल्लों में भी सजावट की है। नगर पालिका की ओर से भी शहर के विभिन्न चाैराहाें व सार्वजनिक स्थानाें राेशनी की गई है।
Related Posts:
बुजुर्ग महिला से चेन स्नेचिंग: स्कूटी सवार बदमाश फरार, पुलिस जांच में जुटी
चाइल्ड लाइन ने 3 बाल मजदूरों को छुड़ाया, सभी को बाल सम्प्रेष्ण गृह भेजा, काम कराने वालों के खिलाफ कार...
नंदोड़ के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में बाइक सवार एक महिला की मौत, एक युवक घायल
Sagwara News : विराजे विघ्नहर्ता, दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु
डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी।
जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

