पूर्व जिलाध्यक्ष खोड़निया ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज की घटना की करी निंदा

लाठीचार्ज करने वाले अधिकारियों पर कार्यवाही की रखी मांग

डूंगरपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश खोड़निया ने कलेक्ट्रेट पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज की घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए लाठीचार्ज करने वाले अधिकारियों पर सख्त से सख्त कार्यवाही की मांग की है। 

खोड़निया ने कहा कि बिजली, पानी, शिक्षा, रोजगार जैसी मूलभूत समस्याओं को लेकर कांग्रेस विधायक गणेश घोघरा अपने कार्यकर्ताओं के साथ सोमवार को रैली निकालकर कलेक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन कर रहे थे। शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे विधायक एवं कार्यकर्ताओं पर पुलिस प्रशासन द्वारा लाठियां बरसाई गई जिसकी कड़े शब्दों में निंदा की जाती है।

उन्होंने कहा कि प्रशासन का यह तानाशाही रवैया लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि पिछले एक साल में भाजपा सरकार पूरी तरह से फैल हो चुकी है। अधिकारी ना तो भाजपा नेताओं की सुनते हैं और ना ही भाजपा कार्यकर्ताओं की सुनते हैं। विगत एक साल से अस्पतालों में ना दवाइयां मिल रही है ना लोगों को मनरेगा में काम मिल रहा है। स्कूलों में पढ़ाई नहीं हो रही है और पिछली सरकार के कार्यकाल में खोले गए स्कूलों को बंद करने का काम किया जा रहा है।

भाजपा सरकार की नाकामियों को लेकर सोमवार को जिला मुख्यालय पर कांग्रेस विधायक के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया जा रहा था जिस पर पुलिसकर्मियों द्वारा लाठीचार्ज किया गया। खोड़निया ने कहा कि लाठीचार्ज का आदेश किसने दिया इसकी जांच होनी चाहिए। पुलिस ने अपनी मर्जी से लाठी चार्ज किया है तो ऐसे अधिकारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही होनी चाहिए।

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी।जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!