डूंगरपुर। सदर थाना पुलिस की ओर से एसपी मनीषकुमार के निर्देश पर अवैध खनन की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत देवल के पास बटका फला में अवैध खनन करते हुए दो एक्सकेवेटर मशीन को जब्त किया।
वही अवैध खनन की सूचना माइनिंग विभाग को दी है। पुलिस थाना सदर की ओर से आज जिला मुख्यालय से 15 किमी. दूर देवल के बटकाफला में क्वाटस का अवैध खनन की सूचना मिली थी। जिस पर पुलिस टीम ने मय जाप्ता पहुंचकर बटकाफला देवल में दो बडी एक्सकेवेटर मशीन को मौके पर खनन करते हुए पाया गया।
पुलिस के वाहन को देखकर चालक उसे छौडकर भाग गए। पुलिस ने मौके पर क्वाटस के अवैध खनन करते हुए दोनो मशीनों को जब्त कर माइनिंग विभाग को सूचना भेजी। पुलिस ने मौके पर क्वाटस खनन के पत्थर का पंचनामा बनाकर अग्रीम कार्रवाई की गई।

Related Posts:
दोवडा पुलिस ने इस्ट्राग्राम पर सरकार गैग बनाकर चोरी करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया, दो बाल अपचा...
डूंगरपुर में 2 शावकों के साथ दिखी पैंथर फैमिली, चरवाहे पर हमले का प्रयास, पत्थर लेकर दौड़ा, भागकर मा...
चैंबर अध्यक्ष ने उठाई आवाज, व्यापार बोर्ड का गठन करने, सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले व्यापारी को सम्मा...
बाइक की टक्कर से किसान की मौत, खेत से पैदल लौट रहा था घर, हादसे के बाद बाइक सवार फरार
डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी।
जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

