फाइनेंस कंपनी में 7.77 लाख का गबन, संगम मैनेजर फरार, महिला समूहों से लिए रुपए, मैनेजर ने सरोदा थाने में कराया मामला दर्ज

सागवाड़ा। सरोदा थाने में भारत फाइनेंस लिमिटेड ब्रांच सरोदा के संगम मैनेजर के खिलाफ 7 लाख 77 हजार रुपए के गबन का मामला सामने आया है। संगम मैनेजर महिला समूहों से लोन की किश्त लेने के बाद भी रुपए बैंक में जमा नहीं करवाए। वहीं रुपए जमा करवाने से इनकार कर दिया। संगम मैनेजर ने पुलिस विभाग में बड़ी पहुंच होने की धौंस भी दिखाई। पुलिस ने अब मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सरोदा थाना पुलिस के अनुसार भारत फाइनेंस लिमिटेड (इंडसइड बैंक) के ब्रांच मैनेजर गिरिराज मीणा पुत्र हरनंदाराम मीणा निवासी ढाणी पंडला नीम का थाना सीकर की ओर से रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। गिरिराज मीणा ने बताया की उनकी कंपनी महिला समूहों को लोन देकर आर्थिक सहायता देती है। महिला समूहों से लोन की राशि को किश्तों में वसूल किया जाता है।

उन्होंने बताया कि ब्रांच में संगम मैनेजर विनोद कुमार यादव पुत्र चुनाराम यादव निवासी ढाणी मोडयाणी सीकर रिकवरी का काम करता था। विनोद कुमार ने महिला समूहों से लोन की किश्तों की वसूली करने के बाद उसे ब्रांच में जमा नहीं करवाए। इस बीच वह संगम मैनेजर के साथ महिला समूह के सेंटर पर मॉनिटरिंग करने गए। उस समय महिलाओं ने पूछा उन्हें बड़ा लोन कब मिलेगा। इस पर महिलाओं से बातचीत करने पर गबन का शक हुआ। स्टेटमेंट जांच करने पर विनोद कुमार की ओर से 7 लाख 77 हजार 40 रुपए के गबन का पता लगा। इस बारे में विनोद कुमार से बात कर रुपए जमा करवाने के लिए कहा, लेकिन उसने रुपए जमा करवाने से भी मना कर दिया। वहीं कानूनी कार्रवाई करने पर पुलिस विभाग में बड़ी पहुंच होने की धौंस दिखाता रहा। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी संगम मैनेजर विनोद कुमार यादव की तलाश कर रही है।

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!