कम बसों में भी शानदार प्रदर्शन, डूंगरपुर रोडवेज डिपो की मासिक आय 3.23 करोड़ पहुंची, 30 और बसों की मांग



डूंगरपुर रोडवेज बस डिपो ने कम संसाधनों में भी शानदार प्रदर्शन किया है। डिपो ने पिछले साल की तुलना में प्रति माह 35 लाख रुपए अधिक का राजस्व अर्जित किया है, जो अब प्रतिमाह 3.23 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। यह उपलब्धि तब हासिल की गई है जब डिपो के पास मात्र 53 बसें हैं।

डिपो के चीफ मैनेजर दीप सिंह के अनुसार, नवंबर 2024 से पहले डिपो में 42 बसें थीं। नवंबर में सरकार से 9 नई बसें मिलने के बाद न केवल 5 नए रूट शुरू किए गए, बल्कि मौजूदा मार्गों पर भी फेरों की संख्या बढ़ाई गई। इससे पहले डिपो की मासिक आय 2.88 करोड़ रुपए थी, जो अब बढ़कर 3.23 करोड़ रुपए हो गई है।

वर्तमान में डिपो की बसें उदयपुर, बांसवाड़ा और अहमदाबाद समेत 53 रूटों पर संचालित की जा रही हैं। हालांकि, कई मार्गों पर बसों की कमी के कारण सेवाएं सीमित हैं। राजस्व में और वृद्धि के लिए डिपो ने 30 अतिरिक्त बसों की मांग की है, जिसमें 4 स्लीपर बसें, 7 स्टार लाइन 2×2 बसें और 19 सामान्य 3×2 बसें शामिल हैं।

ये वीडियो भी देखे

डूंगरपुर डिपो का यह प्रदर्शन इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह राजस्थान के शीर्ष 10 रोडवेज डिपो में शामिल है। नई बसों के मिलने से न केवल यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी, बल्कि सरकारी खजाने में भी अधिक राजस्व की संभावना है।

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!