Miss India 2023: राजस्थान की नंदिनी गुप्ता के सिर पर सजा मिस इंडिया 2023 ताज, जानें दूसरे-तीसरे नंबर पर कौन रहा
Femina Miss India 2023 Winner: इस बार ‘फेमिना मिस इंडिया 2023’ का आयोजन मणिपुर में हुआ, जिसमें देश की कई हस्तियों ने शिरकत की. बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और अनन्या पांडे (Ananya Panday) सहित इंडस्ट्री के और भी बड़े सितारे इस इवेंट का हिस्सा बने.
मुंबईः राजस्थान की नंदिनी गुप्ता (Nandini Gupta) ने फेमिना मिस इंडिया 2023 ब्यूटी पेजेंट का खिताब अपने नाम कर लिया है, जिसके साथ वह देश की 59वीं मिस इंडिया चुनी गईं. नंदिनी गुप्ता (Famina Miss India 2023 Nandini Gupta) ने श्रेया पूंजा और स्ट्रेला थौना ओजम लुवांग और अन्य सुंदरियों को पीछे छोड़ते हुए यह खिताब अपने नाम किया. ऐसे में श्रेया पूंजा फर्स्ट रनर-अप रहीं तो वहीं स्ट्रेला थौना ओजम लुवांग को सेकेंड रनरअप घोषित किया गया. नंदिनी की जीत के बाद पूर्व मिस इंडिया सिनी शेट्टी ने उन्हें ताज पहनाया.
सिनी शेट्टी फेमिना मिस इंडिया 2022 की विनर रही थीं. इस बार ‘फेमिना मिस इंडिया 2023’ का आयोजन मणिपुर में किया गया, जिसमें देश भर से लड़कियों ने हिस्सा लिया. ब्यूटी पेजेंट में 30 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से लड़कियों ने हिस्सा लिया था. इस जबरदस्त जीत के बाद अब नंदिनी मिस वर्ल्ड के अगले सीजन में देश का प्रतिनिधित्व करने वाली हैं.
View this post on Instagram
पिछले साल सिनी शेट्टी ने मिस वर्ल्ड में देश का प्रतिनिधित्व किया था, हालांकि वह इस ताज को अपने नाम करने से चूक गईं. बता दें, मिस इंडिया 2023 नंदिनी गु्प्ता राजस्थान के कोटा शहर की रहने वाली हैं. इस ताज को अपने नाम करने के लिए नंदिनी ने काफी मेहनत की है. नंदिनी काफी पहले से मॉडलिंग को लेकर पैशनेट रही हैं. अपने इसी ड्रीम को पूरा करते-करते वह आज इस मुकाम तक पहुंच गई हैं.
View this post on Instagram