मेगा किचन  – जहाँ हर दिन 3 हज़ार से ज़्यादा श्रमिकों के लिए तैयार होता है पौष्टिक और गरमागरम खाना



– जील रेन वेयर का एक ऐसा आधुनिक रसोईघर, 10 रूपए में मिल रहा भरपेट भोजन

सागवाड़ा/ कस्बे में एक ऐसा आधुनिक रसोईघर कार्य कर रहा है| जिसने हजारों वर्करों के जीवन में स्वाद, स्वच्छता और सम्मान को एक साथ परोसने का बीड़ा उठाया है।“मेधा किचन”, जील रेन वेयर की यह पहल आधुनिक तकनीक और मानवीय संवेदना मिलकर एक बेहतर कार्यस्थल का निर्माण कर रहे हैं।

यहां दूर दराज़ से काम पर आने वाले श्रमिकों को मात्र 10 रुपये में भरपेट भोजन दिया जा रहा है। जील रेन वेयर न सिर्फ़ स्थानीय लोगों को रोज़गार दे रही बल्कि यहाँ काम कर रहे वर्करों का पूरा ख़याल रखा जा रहा हैं। दूर दराज़ से आने वाले स्थानीय वर्करों को गरमागरम पौष्टिक भोजन मिल सके उसके लिए यहां सागवाडा का सबसे बड़ा अत्याधुनिक मेगा किचन स्थापित किया गया है।

ये वीडियो भी देखे

जील रेन वेयर में आधुनिकतम तकनीकों से सुसज्जित केंद्रीय रसोईघर में प्रतिदिन हजारों वर्करों के लिए स्वच्छ और पौष्टिक भोजन तैयार किया जा रहा है। यहाँ प्रतिदिन 3000 से अधिक वर्करों के लिए भोजन तैयार होता है, वह भी समय पर, गरम और पूरी स्वच्छता के साथ। यह सिर्फ खाना नहीं, बल्कि सम्मान है उन हाथों के लिए जो निर्माण करते हैं, जो देश की तरक्की में अपना योगदान दे रहे हैं।

जील रेन वेयर का एक ऐसा आधुनिक रसोईघर

जब तकनीक ने थाली संभाली मेधा किचन को खास बनाता है उसका तकनीकी ढांचा –

रोटी निर्माण: हाई-स्पीड रोटी मशीन हर घंटे 3,500 से अधिक रोटियाँ बना रही है।

खाना पकाने की प्रक्रिया : बॉयलर सिस्टम से खाना तैयार होता है, जिससे समय की बचत के साथ-साथ भोजन की गुणवत्ता भी बनी रहती है। वार्मर से रोटियाँ गर्म रखी जाती हैं| ब्रेन बैरियर कंटेनर भोजन को लंबे समय तक गर्म और ताज़ा बनाए रखते हैं

सब्ज़ियों की सफाई और कटाई: 1 मिनट में 20 किलो आलू छीलने वाली मशीन| सलाद कटर और बबल वॉशर से सब्ज़ियाँ पूरी तरह साफ और सुरक्षित रूप से काटी जाती हैं

बर्तन धुलाई: हाई-कैपेसिटी डिश वॉशर से बर्तनों की स्वचालित सफ़ाई की जा रही है| जिससे स्वच्छता के उच्च मानक सुनिश्चित होते हैं।

जील रेन वेयर का एक ऐसा आधुनिक रसोईघर

वर्करों के लिए, वर्करों की सोच से

जील रेन वेयर के संस्थापक दीनबंधु त्रिवेदी का मानना है कि अगर हम अपने कर्मचारियों को परिवार जैसा मानते हैं, तो उनके भोजन की गुणवत्ता भी परिवार जैसी ही होनी चाहिए। उनकी यह सोच अब हकीकत बन चुकी है। सैकड़ों कर्मचारियों के चेहरों पर संतोष और ऊर्जा की झलक इस किचन की सफलता की सबसे बड़ी कहानी है।

स्वच्छता, सेवा और संवेदनशीलता का संगम

एचआर मैनेजर राजाराम सैनी बताते हैं कि मेधा किचन केवल भोजन नहीं परोसता, यह वर्क कल्चर की एक नई परिभाषा देता है । जहाँ मानवता तकनीक से जुड़ती है। जहाँ स्वाद के साथ सम्मान परोसा जाता है और जहाँ कामगारों को सिर्फ कर्मचारी नहीं, परिवार समझा जाता है।

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!