डॉक्टर के अपॉइंटमेंट के नाम पर 2.98 लाख की ठगी, 10 रुपए के पेमेंट के लिए दिया लिंक, ठगों की तलाशी में जुटी पुलिस



आसपुर/थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति के साथ 2.98 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी की वारदात हुई। डॉक्टर के अपॉइंटमेंट के 10 रुपए के ऑनलाइन पेमेंट के नाम पर खातों से राशि काट ली। फ्रॉड का पता लगने पर पीड़ित ने मामला दर्ज करवाया है। वहीं पुलिस राशि रिफंड करवाने और ठगों की तलाश में जुट गई है।

आसपुर थाना पुलिस के अनुसार इंद्रजीत सिंह राठौड़ पुत्र जसवंत सिंह राठौड़ निवासी धानमंडी आसपुर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। इसमें बताया कि गुजरात के अहमदाबाद में स्पाइन डॉक्टर भरत दवे का नाम, पता डालकर गूगल पर सर्च किया। इस दौरान उसे मिले नंबर पर 6 मार्च को डॉक्टर के ऑनलाइन अपॉइंटमेंट के लिए संपर्क किया। 11 मार्च को सुबह 11 बजे के लिए अपॉइंटमेंट मांगा, लेकिन 11 बजकर 20 मिनट का समय बताया।

अपॉइंटमेंट कन्फर्म करने के लिए 10 रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करने के लिए एक लिंक भेजा। फोन पे से 10 रुपए ट्रांसफर करने के लिए ट्राई किया, लेकिन फेल हो गया। इसके बाद एचडीएफसी के अकाउंट से फोन पे के लिए ट्राई किया। फिर भी पेमेंट नहीं हुआ। इस पर उन्होंने 11 मार्च को आने के बाद अपॉइंटमेंट राशि देकर टिकट लेने का भरोसा दिया। जिस पर उसे भरोसा हो गया। इसके बाद 8 मार्च को एसबीआई बैंक से फोन आया, जिसमे बताया कि 30-30 हजार के तीन, 5 हजार का एक और 3 हजार का ऑनलाइन ट्रांजेक्शन हुआ है। इसके बाद उसे ठगी का पता लगा, लेकिन उसके अकाउंट से 2 लाख 98 हजार 998 रुपए की ऑनलाइन ठगी हो गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए राशि रिफंड करवाने और ठगों को पकड़ने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

ये वीडियो भी देखे

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!