डूंगरपुर/जिले के धंबोला थाना क्षेत्र के धंबोला गांव के पास मंगलवार रात दो बाइक आमने-सामने टकरा गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार 4 युवक घायल हो गए। 3 घायलों को सीमलवाड़ा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जबकि 1 घायल को गुजरात के मोडासा के लिए रेफर किया गया है।
धंबोला ना क्षेत्र में सीमलवाड़ा – डूंगरपुर स्टेट हाइवे पर धंबोला गांव के पास दो बाइकों कि टक्कर में बाइक सवार 4 युवक घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगो की भीड़ लग गई। लोगो ने घटना की जानकारी धंबोला थाना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीमलवाड़ा अस्पताल पहुंचाया गया। जहां 3 घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं एक घायल की स्थिति ज्यादा गंभीर होने से गुजरात के मोडासा के लिए रेफर किया गया है। पुलिस घटना को लेकर जांच कर रही है।
Related Posts:
डूंगरपुर दौरे पर प्रभारी मंत्री बाबूलाल खराड़ी: सरकार की उपलब्धियां गिनाईं, कांग्रेस पर साधा निशाना
47 हजार स्टूडेंट देंगे पशु परिचर भर्ती परीक्षा, ठंड में ठिठुरते सुबह 6 बजते ही सेंटर पहुंचे, 2 घंटे ...
सबसे अधिक मतदान वाला बूथ व सबसे कम मतदान वाला बूथ सागवाड़ा क्षेत्र का
छोटे भाई की हत्या के मामले में फरार बड़ा भाई गिरफ्तार, कुल्हाड़ी से किया था वार
डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी।
जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

