सागवाड़ा। नगर के राजकीय उपजिला अस्पताल में दवा वितरण की अव्यवस्था मरीजों के लिए परेशानी का कारण बन गई थी।
अस्पताल में केवल एक ही काउंटर से दवा वितरित की जा रही थी, जबकि दूसरे काउंटर पर मौजूद कर्मचारियों का उपयोग नहीं हो रहा था।
इससे दूर-दराज से आने वाले मरीजों को लंबी कतारों में खड़ा रहना पड़ता था।
समाचार पत्र ‘मेरा सागवाड़ा’ में इस समस्या को उजागर करने के बाद, अस्पताल प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दूसरे काउंटर से भी दवा वितरण शुरू कर दिया है। इससे मरीजों को राहत मिली है और दवा प्राप्त करने की प्रक्रिया में सुधार हुआ है।

Related Posts:
चाइल्ड लाइन ने 3 बाल मजदूरों को छुड़ाया, सभी को बाल सम्प्रेष्ण गृह भेजा, काम कराने वालों के खिलाफ कार...
Sagwara News : शहीद वीरांगना काली बाई को श्रद्धांजलि दी
मामा-भांजा मोटरसाइकिल पर सागवाडा से वगेरी गांव जा रहे थे, रास्ते में मोटरसाइकिल सडक किनारे खडी कर बा...
बारिश से पांच दिन में गिरा 10 डिग्री तापमान, गर्मी से मिली राहत
डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी।
जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

