सागवाड़ा : चोरो ने गमरेश्वर महादेव मंदिर को बनाया निशाना, शिवलिंग पर पहनाए जेवर चुरा ले गये बदमाश, शिवभक्तों में आक्रोश



सागवाड़ा/गमरेश्वर महादेव मंदिर में शुक्रवार रात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मंदिर के अन्दर से चांदी के छत्र, चांदी के नाग, चांदी के दीपक सहित अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए। मंदिर में चोरी की वारदात पर लोगों ने जमकर आक्रोश जताया है। शिव भक्तों ने मामले की रिपोर्ट सागवाड़ा थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सागवाड़ा थाना पुलिस के अनुसार गमरेश्वर महादेव मंदिर में शुक्रवार रात चोरों ने प्राचीन धुनी को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। वहीं इसके साथ ही चोर मंदिर में रखे भगवान के श्रृंगार के आभूषण चुराकर ले गए। जिसमें चांदी के नाग, चांदी का चंद्रमा, चांदी के बेल पत्र, चांदी के त्रिपुंड, चांदी का छत्र और चांदी के दीपक चुराकर फरार हो गए।

शनिवार सुबह जब शिव भक्त पूजा करने मंदिर पहुंचे तो वारदात का पता चला। इसके बाद मंदिर में लोग इकट्ठे हो गए। मंदिर में चोरी की वारदात से लोगों में आक्रोश है। शिव भक्तों ने सागवाड़ा थाना पुलिस को चोरी की रिपोर्ट दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये वीडियो भी देखे

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!