डूंगरपुर जिले में 15 मिनट तक हुई हल्की बारिश, उमस से लोगों की परेशानी बढ़ी

YOUR AD HERE

Contact No: 7014712163

by merasagwara

Book Now

डूंगरपुर पश्चिमी विक्षोभ के असर से सोमवार दोपहर के समय डूंगरपुर में 15 मिनट के लिए हल्की बारिश हुई। इससे तापमान में 5 डिग्री की गिरावट आई है। बारिश से उमस का असर बढ़ गया।

ये वीडियो भी देखे

YOUR AD HERE

Contact No: 7014712163

by merasagwara

Book Now

डूंगरपुर जिले में सोमवार सुबह से भीषण गर्मी का असर रहा। सुबह दिन खुलने के साथ ही सूरज की तेज किरणों के साथ ही गर्मी बढ़ गई। भीषण गर्मी की वजह से लोग बेहाल रहे। दोपहर 12 बजे तक तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया, लेकिन दोपहर डेढ़ बजे बाद अचानक मौसम ने करवट ली। आसपास के इलाके में आसमान में बादल छा गए।

इससे दिन में अंधेरे का एहसास होने लगा। वहीं बादलों की गर्जना के साथ ही हल्की बारिश का दौर शुरू हो गया। बारिश से सड़कें भीग गई। ठंडी हवाएं चलने लगी। इससे दिनभर की गर्मी से बेहाल लोगों को मामूली राहत मिली। करीब 15 मिनट बाद ही बारिश का दौर रुक गया।

इसके बाद भी आसमान में बादल छाए रहे और बादलों की गर्जना होती रही। बारिश और बादलों की वजह से तापमान में 5 डिग्री की गिरावट आई, लेकिन उमस का असर बढ़ गया। जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!