मालवीय ने कांग्रेस और बीएपी पर साधा निशाना, कहा- कांग्रेस के पास कोई उम्मीदवार नहीं, बीएपी ने युवाओं को भटकाया

डूंगरपुर/बांसवाड़ा-डूंगरपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी महेंद्रजीत सिंह मालवीय गुरुवार को डूंगरपुर जिले के दौरे पर रहे। शहर के विजयाराजे सिंधिया ऑडिटोरियम हॉल में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लिया। मालवीय ने राहुल गांधी की न्याय यात्रा, कांग्रेस और भारत आदिवासी पार्टी पर जमकर निशाना साधा है।

भाजपा की बैठक में सांसद कनकमल कटारा, पूर्व राज्यसभा सांसद हर्षवर्धन सिंह, सागवाडा विधायक शंकर डेचा और जिला अध्यक्ष हरीश पाटीदार भी मौजूद रहे। बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव में जीत व रणनीति को लेकर भाजपा नेताओं ने चर्चा की। भाजपा प्रत्याशी महेंद्रजीत सिंह मालवीय ने कहा कि मेरा बैक ग्राउंड भाजपा से रहा है। कोटा में ओटीसी किया। वहीं, मैं बचपन से सनातनी और धार्मिक हूं।

उन्होंने कहा की वागड़ में कई मंदिरों के निर्माण में मेरा सहयोग रहा है। महेंद्रजीत सिंह मालवीय ने कहा की मोदी की ऊर्जा का संचार देश में हो रहा है और नरेंद्र मोदी का जलवा अयोध्या में दिखा। पीएम मोदी की नीतियां , गारंटी और राष्ट्र प्रेम की भावना को देखते हुए उन्हें स्वीकार किया है। उन्होंने कहा दावा किया की पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इस बार लोकसभा चुनाव में भाजपा 400 का आंकड़ा पार करेगी।

ये वीडियो भी देखे

राहुल गांधी की यात्रा, कांग्रेस और बीएपी पर साधा निशाना
महेंद्रजीत सिंह मालवीय ने राहुल गांधी की यात्रा, कांग्रेस व बीएपी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी की हालत खराब है। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी रैली निकाल रहे हैं, लेकिन लोग उनसे पीछे भाग रहे हैं। उन्होंने राहुल गांधी की सभा मानगढ़ धाम में करवाई थी जिसमें 3 लाख लोग शामिल हुए थे। वही आज उनकी यात्रा बांसवाड़ा पहुंची है और उसमें 5 हजार लोग ही हैं।

उन्होंने कहा की एमपी के मेरे एक साथी कांति भूरिया का भी मन जल्द पिघलने वाला है। उन्होंने कहा की विकास और विरोध एक साथ नहीं चल सकते है। मालवीय ने कांग्रेस की चुटकी लेते हुए कहा की बांसवाड़ा-डूंगरपुर में कांग्रेस की स्थिति ऐसी हो गई है की उन्हें लडाने के लिए कोई उम्मीदवार नहीं मिल रहा है। पूर्व मंत्री अर्जुन बामनिया कह रहे है मुझे क्यों बलि का बकरा बना रहे हो

कांग्रेस और बीएपी के गठबंधन के कयास पर भी बोले
महेंद्रजीत सिंह मालवीय ने कांग्रेस व बीएपी के गठबंधन के कयास पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि नाला समुंद्र में मिलता है सुना है, लेकिन यहाँ तो समुंद्र नाले में मिलने जा रहा है। उन्होंने कहा की भारत आदिवासी पार्टी ने आदिवासी युवाओं को भटकाने का काम किया है। क्षेत्र में अराजकता फैलाने का काम भारत आदिवासी पार्टी कर रही है। उन्होंने आदिवासी भाइयों से कहा की इनके चक्कर में नहीं आएं। भाजपा की बैठक में डूंगरपुर नगरपरिषद से बीएपी के पार्षद राजेश रोत और सागवाडा नगरपालिका से कांग्रेस पार्षद विमल कलासुआ ने भाजपा का दामन थामा है।

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!
युवाओ में क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज देखने का जोश, देखना न भूले 10 वेब सीरीज Belly Fat कम करने के लिए सुबह नाश्ते में खाई जा सकती हैं ये चीजे विश्व रक्तदाता दिवस 2023 महत्व शायरी (वर्ल्ड ब्लड डोनर डे) | World blood donor day theme, quotes in hindi CSK won the title for the 5th time in the IPL 2023 final Tata Tiago EV Review: किफायती इलेक्ट्रिक कार मचाएगी तहलका!