सगवाड़ा। वरदा थाना क्षेत्र के जकड़ा गांव में रविवार शाम को मोरन नदी पर बनी पुलिया के पास एक युवक तेज बहाव में बह गया। रामा 50वर्षीय पुत्र सवजी गुदा घर लौटते समय मोरन नदी की पुलिया पार कर रहा था, तभी अचानक पानी का प्रवाह बहुत तेज हो गया। युवक बहता हुआ नदी के बीच में फंस गया।
यह देख आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने मिलकर युवक को बचाने का प्रयास किया। पुलिस प्रशासन की मदद से रस्सियां डालकर युवक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस पूरी घटना में पुलिस के गोताखोर भी शामिल रहे। काफी मशक्कत के बाद युवक को बहाव से बाहर निकाला गया।
इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन के साथ ही स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। प्रशासन ने बचाव कार्य में लगे लोगों की सराहना की और चेतावनी दी कि बारिश के मौसम में नदी पार करते समय विशेष सतर्कता बरतें।
Related Posts:
लोहारिया सागवाड़ा नगर का सबसे बड़ा तालाब : 116.13 बीघा में फैला हुआ है, लेकिन किनारों की सफाई की जरू...
सागवाड़ा में युवाओं में बढ़ रहा सोना-चांदी पहनने का क्रेज, स्टेटस सिम्बल बन रहे सोने-चांदी के आभूषण
अमर शहीद हेमू कालाणी की स्मृति में आयोजित रक्तदान शिविर के दौरान सिंधी समाज के पांच देहदान की घोषणा ...
Dungarpur : शराब के लिए लोगों से मारपीट करने वाला गिरफ्तार
डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी।
जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

