सागवाड़ा। चीतरी थार्नातगत गडा मेडतिया गांव में मां-बेटे ने जहर खाने की घटना सामने आई है। जिसमें मां की देर रात को सागवाडा अस्पताल में निधन हो गया। वही पुत्र अभी जिला अस्पताल में गंभीर स्थिति में भर्ती है। उसका ईलाज जारी है। वही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजन की रिपोर्ट पर जांच शुरू कर दी है।
चितरी थाना क्षेत्र के गडा मेडतिया निवासी लक्ष्मण पुत्र कालिया डामोर ने रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसकी 40 वर्ष पूर्व हिराता गांव की मंशा पुत्री दिता रोत के साथ विवाह हुआ था। इसके बाद उसके तीन लडके और एक लडकी है। बडी लडकी और दो बेटो की भी शादी करा दी है। वही सबसे छोटा लडका कावा की शादी बाकी थी। 13 जुलाई को वो अपने परिचित के साथ आवश्यक कार्य के लिए कुंआ गांव गया हुआ था।
शाम 4 बजे उसके पास फोन आया कि मां और बेटे ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर दिया हैं। इसके कारण उसे सागवाडा अस्पताल लेकर जा रहे है। सूचना के बाद लक्ष्मण अपने परिचित के साथ सीधा सागवाडा सरकारी अस्पताल पहुंचा। जहां पर रात 10 बजे तक उसकी पत्नी मंशा का निधन हो गया था। वही लडके कावा की तबियत ज्यादा खराब होने के कारण उसे जिला अस्पताल डूंगरपुर रैफर कर दिया। जहां पर उसका ईलाज चल रहा हैं।
मृत्यु के बाद चिकित्सकों ने शव को सागवाडा मोर्चरी में रखवाया था। जहां पर आज चितरी पुलिस की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण कर सुपुर्द किया गया। वही परिवारजन ने इसे आत्महत्या मानते हुए किसी भी प्रकार का शंक और संदेह नही जताया है।