भतीजे ने चाचा के पेट में घोंपा छुरा, आंतड़ियां आई बाहर, डॉक्टरों की टीम ने किया ऑपरेशन, हालत अभी भी गंभीर

डूंगरपुर/कोतवाली थाना क्षेत्र के बलवाड़ा गांव में भतीजे ने अपने ही चाचा पर छुरे से हमला कर दिया। पेट में छुरा घोंपकर निकालते ही पेट की आंतड़िया भी बाहर आ गई। हमले के बाद भतीजा भाग गया। गंभीर घायल को एंबुलेंस से डूंगरपुर अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों की टीम ने ऑपरेशन किया।

कोतवाली थाना क्षेत्र के बलवाड़ा कावा पुत्र हकरा बरंडा ने मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट में बताया कि उसका छोटा भाई जीवा बरंडा (30) निवासी बलवाडा मदा फला घर से कुछ हो दूरी पर महाकाली मंदिर के पास जाकर बैठा था। उसी समय पड़ोस में रहने वाला भतीजा कालु पुत्र रमेश हाथों में छुरा लेकर आया। कालू ने अचानक जीवा पर हमला कर दिया। जीवा के पहले सीने पर छुरा मारा। इसके बाद पेट में छुरा घोंपकर खींचा, जिससे पेट की सारी आंतड़ियां बाहर आ गई।

जीवा को लहूलुहान हालत में छोड़कर हमलावर भाग गया। जीवा को लहूलुहान और घायल हालत में देखकर लोग दौड़कर आए। घायल को एंबुलेंस से डूंगरपुर हॉस्पिटल लेकर आए। डॉक्टरों ने इमरजेंसी में भर्ती कर तुरंत ऑपरेशन शुरू कर दिया। सर्जन डॉ. राजेश रोत ओर डॉ. प्रणय अहारी की टीम ने करीब घंटेभर में ऑपरेशन किया।

बाहर आई आंतड़ियो को वापस पेट में लगाया। डॉक्टरों ने बताया घायल की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। वहीं, पुलिस ने हमलावर की तलाश शुरू कर दी है।

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी।जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!