अब हर 10 साल में Update करना होगा Aadhaar Card

केंद्र की मोदी सरकार ने Aadhaar Card को लेकर फिर बड़ा फैसला लिया है। देश के नागरिकों को हर 10 साल में अपना Aadhaar Card Update करना होगा। इसके बाद ऐसे नागरिक जिनका Aadhaar Card पंजीकरण 10 साल पहले किया गया था। उन्हे अब आधार कार्ड में अपनी जानकारी अपडेट करनी होगी।

सरकार की ओर से 9 नवंबर, 2022 को जारी Notice मे कहा गया कि जिन आधार कार्डधारकों को आधार पंजीकरण के 10 साल पूरे हो गए हैं। उन्हें आधार के साथ जमा किए जाने वाले सभी दस्तावेजों जैसे आइडेंटिटी और एड्रेस प्रूफ को जमा करना होगा। सरकार की कोशिश इसके जरिए आधार कार्ड से जुड़ी सूचना को अपडेट रखना है।

सरकार द्वारा 11 नवंबर,2022 को पीआईबी की ओर से जारी प्रेस रिलीज में कहा गया था कि ऐसे लोग जिन्होंने आधार कार्ड में पंजीकरण 10 साल पहले कराया है और इन दस सालों के दौरान उन्होंने कभी भी जानकरी अपडेट नहीं कराई है, तो फिर आपको अपनी जानकरी को अपडेट करना होगा।

ऑनलाइन Aadhaar Card कर सकते हैं अपडेट :
  • बता दे आप आधार कार्ड की वेबसाइट जाकर अपनेआप ही नाम, जन्मतिथि, लिंग और एड्रेस अपडेट कर सकते हैं। इसके लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन करना होगा।
  • सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर लॉग इन करना होगा। फिर आपको माय आधार पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको अपडेट डेमोग्राफिक डाटा और चेक स्टेटस पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको आधार कार्ड नंबर और फिर ओटीपी डालकर अपडेट करना होगा।
  • फिर आपको प्रोसीड टू अपडेट आधार पर क्लिक करना होगा।
  • उदाहरण के लिए अगर आपको पता अपडेट करना है, तो आपके पास इसकी प्रमाण पत्र होना चाहिए, जिसे आपको अपलोड करना होगा।
  • अंत में सबमिट बटन पर क्लिक करने पर नया पेज खुल जाएगा।
  • तय फीस भरने के बाद आपके द्वारा दी जाने वाली जानकारी कुछ दिनों में अपडेट हो जाएगी।

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!
Chaturmas 2023 Upay: चार्तुमास में करें ये काम, प्रसन्न होगी मां लक्ष्मी Belly Fat कम करने के लिए सुबह नाश्ते में खाई जा सकती हैं ये चीजे विश्व रक्तदाता दिवस 2023 महत्व शायरी (वर्ल्ड ब्लड डोनर डे) | World blood donor day theme, quotes in hindi CSK won the title for the 5th time in the IPL 2023 final Tata Tiago EV Review: किफायती इलेक्ट्रिक कार मचाएगी तहलका!