खड़गदा मोरन नदी घाट का किया अवलोकन, कुएं की पूजा-अर्चन: केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

सागवाड़ा-खडगदा/केंद्रीय मंत्री श्री सी आर पाटिल और मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने खड़गदा गांव में मोरन नदी घाट का अवलोकन कर जन भागीदारी से मोरन नदी के पुनरुद्धार कार्य का अवलोकन किया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अपील पर खडगदा गांव के लोगों ने जन भागीदारी से जल संचय अभियान चलाया जिसके तहत उन्होंने 20 वर्षों से सूखी पड़ी मोरन नदी को पुनर्जीवित किया।

सामूहिक श्रमदान से उन्होंने नदी के एक किलोमीटर पाट को साफ कर उसे 8 से 10 फीट गहरा किया गया। इस एक किलोमीटर के पाट में 40 करोड़ लीटर पानी संग्रहित करने की क्षमता है। गांव के युवाओं ने नदी के घाट पर कच्चा रिवरफ्रंट बनाया। नदी के चारों तरफ रिंग रोड का निर्माण कराया जा रहा है।

इसके अतिरिक्त कैच द रेन के तर्ज पर कार्य करते हुए नदी के घाट के पास 80 फीट गहरा नया कुआं खुदवाया गया। इस कुएं में लगभग 55 लाख लीटर जल संग्रहण की क्षमता है। इसके साथ ही ग्रामवासियों ने गांव के अन्य पुराने कुओं को तथा अपने घरों में बनाए बोरवेल को भी रिचार्ज किया।

मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री ने मंत्रोच्चार के साथ नवनिर्मित कुएं का पूजन-अर्चन किया। प्रदर्शनी में ग्रामवासियों द्वारा जन सहयोग से किए कार्यो तथा प्रोजेक्ट की जानकारी प्रदर्शित फ्लैक्स के माध्यम से विवेक भट्ट ने दी तथा महेश जोशी भी मौजूद रहें।

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी।जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!