सागवाड़ा में भी कांग्रेस उम्मीदवार का विरोध, पूर्व प्रधान समेत दूसरे दावेदारों ने खोला मोर्चा, निर्दलीय प्रत्याशी उतारने की चेतावनी



सागवाड़ा/आसपुर के बाद अब सागवाड़ा कांग्रेस में भी विरोध शुरू हो गया है। टिकट वितरण के बाद कांग्रेस के दूसरे दावेदारों ने मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस के नाराज नेताओं ने निर्दलीय प्रत्याशी उतारने की चेतावनी दी है।

कांग्रेस की ओर से चौथी लिस्ट में डूंगरपुर के आसपुर और सागवाड़ा विधानसभा सीट पर प्रत्याशियों की घोषणा के बाद विरोध शुरू हो गया है। आसपुर से कांग्रेस एसटी प्रकोष्ठ के सुरमाल परमार विरोध में आ गए है। वहीं सागवाड़ा में टिकट नहीं मिलने से नाराज कांग्रेस से पूर्व प्रधान भास्कर बामणिया, पूर्व प्रधान आशा डेंडोर, सरोदा से सरपंच पन्नालाल समेत कई कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया है।

पूर्व प्रधान भास्कर बामणिया ने कहा की उनके साथ कांग्रेस से लंबे समय से जुड़े कार्यकर्ताओं को नजर अंदाज किया गया है। टिकट की मांग करने के बाद भी उनके साथ जमीनी स्तर काम करने वाले कार्यकर्ताओं को टिकट नहीं देकर धोखा दिया है। सागवाड़ा में पार्टी गुटबाजी का शिकार है।

ये वीडियो भी देखे

उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय सदस्य दिनेश खोड़निया पर नाम कटवाने के भी आरोप लगाए। वहीं सागवाड़ा में टिकिट वापस नहीं बदलने पर निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ने की चेतावनी दी है। इसके लिए दावेदार कार्यकर्ता मिलकर अगले 2 दिनों में प्रत्याशी का चयन कर मैदान में उतरेंगे।

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!