सागवाड़ा में आबादी में घुसा पैंथर का शावक, लोगों में हड़कंप, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू

YOUR AD HERE

Contact No: 7014712163

by merasagwara

Book Now

सागवाड़ा शहर के वार्ड 16 के डिन्डोरवाडा में एक पैंथर के शावक के घुस जाने से हडकंप मच गया। आबादी में शावक के आ जाने से लोगों की भीड़ जमा हो गई। वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शावक को रेस्क्यू किया।

ये वीडियो भी देखे

YOUR AD HERE

Contact No: 7014712163

by merasagwara

Book Now

सागवाड़ा शहर के वार्ड 16 के डिन्डोरवाडा में रविवार को अचानक एक पैंथर का शावक घुस गया। पैंथर के शावक को आबादी में देखकर लोग घबरा गए। वहीं, लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने हाथों में लट्ठ, पत्थर लेकर पैंथर के शावक को भगाने लगे। लोगों को देखकर पैंथर का शावक झाड़ियों में छिप गया। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शावक को रेस्क्यू करने के प्रयास शुरू किए। कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने शावक को रेस्क्यू किया।

वन विभाग की टीम ने सागवाड़ा वन कार्यालय में शावक को पहुंचाया। जहां पर वेटरनरी डॉक्टरों की और से पैंथर के शावक के सेहत की जांच की गई है। पैंथर का शावक भी अकेला होने से घबरा गया हुआ। वहीं, रास्ता भटक कर आबादी क्षेत्र में आ गया। वन विभाग की ओर से उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाएगा।


डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!