Rajasthan Budget 2023: बजट में हुई महिला वोट बैंक को साधने की कोशिश, मिलेंगे यह चार बड़े फायदे



जयपुर।  सीएम अशोक गहलोत ने अपना 10वां और मौजूदा सरकार का आखिरी बजट पेश करते हुए महिला वोट बैंक को जमकर साधने की कोशिश की है।




ये वीडियो भी देखे

Rajasthan Budget 2023: रोडवेज किराए में छूट 30 की बजाय अब 50 फीसदी: राजस्थान सरकार रोडवेज के किराए में महिलाओं को 30 प्रतिशत छूट दे रही है, जिसका दायरा बढ़ाकर अब 50 फीसदी कर दिया गया है। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम में महिलाएं अब टिकट पर 50 फीसदी छूट का लुत्फ उठा सकेंगी। जिससे उनके लिए आवागमन और सहज और कम खर्चीला हो जाएगा।

Rajasthan Budget 2023 Live: 500 रुपए में मिलेगा गैस सिलेंडर: साल में 12 घरेलू सिलेंडर पर 200 रुपए की सब्सिडी के बाद राज्य सरकार 356 रुपए की और राहत देगी। अप्रैल 2023 से उज्जवला योजना के लाभार्थियों को इसका लाभ मिलेगा। घर का बजट चलाने वाली महिलाआं के लिए इसे बड़ी घोषणा माना जा रहा है।




25 हजार मिलेगी सामूहिक विवाह राशि: राज्य सरकार सामूहिक विवाह के लिए अनुदान राशि देती आई है। अब तक यह राशि 18 हजार रुपए दी। इसे बढ़ाकर 25 हजार रुपए किया गया है।

कामकाजी महिलाओं का भी रखा ध्यान: सीएम अशोक गहलोत ने इंदिरा गांधी वर्किंग वूमन हॉस्टल खोलने का ऐलान किया है, जहां वे सुरक्षा के साथ अपना काम कर सकेंगी। वहीं, राज्य के ग्रामीण इलाको में इंदिरा गांधी महिला हॉस्टल खोले जाएंगे, ताकि महिलाएं सहूलियत से अपना काम कर सकें। वर्किंग वूमन के बच्चों के केयर के लिए प्रियदर्शनी डे केयर योजना भी सरकार लेकर आएगी।


 

WhatsApp GroupJoin Now
Telegram GroupJoin Now

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!