राजस्थान की 10 वर्षीय कियाना परिहार ने जीता कांस्य: वर्ल्ड कैडेट शतरंज चैंपियनशिप में धमाकेदार प्रदर्शन, कॉमनवेल्थ में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

Udaipur News: राजस्थान के उदयपुर की 10 वर्षीय बेटी कियाना परिहार ने कजाकिस्तान के अलमाटी शहर में आयोजित वर्ल्ड कैडेट शतरंज चैंपियनशिप 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया है।

अंडर-10 गर्ल्स कैटेगरी में खेलते हुए कियाना ने 11 राउंड में 8.5 अंक हासिल किए। उनका प्रदर्शन रेटिंग 1897 रहा, जो उनकी शुरुआती रेटिंग 1728 से कहीं बेहतर है। कियाना ने क्रोएशिया, कजाकिस्तान, रूस और अमेरिका की खिलाड़ीओं को हराकर यह बड़ी उपलब्धि हासिल की।

कियाना परिहार शतरंज चैंपियनशिप

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकी राजस्थान की बेटी

यह कियाना का 8वां अंतर्राष्ट्रीय पदक है। वह पहले ही 2023 एशियन यूथ चेस चैंपियन और 2024 नेशनल अंडर-9 चेस चैंपियन रह चुकी हैं। इसी साल अप्रैल 2025 में ग्रीस में आयोजित विश्व कैडेट एवं यूथ ब्लिट्ज चैंपियनशिप में भी उन्होंने कांस्य पदक जीता था।

कॉमनवेल्थ में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

कक्षा 5 में पढ़ने वाली कियाना, उदयपुर के एमडीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा हैं और अपने कोच हेमल थांकी के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण लेती हैं। अब नवंबर 2025 में होने वाली कॉमनवेल्थ चेस चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

छोटी उम्र में बड़ी उपलब्धि

सिर्फ 10 साल की उम्र में कियाना ने शतरंज की दुनिया में अपनी पहचान बना ली है। उनका समर्पण, निरंतर अभ्यास और दबाव में शानदार खेल उन्हें भारत की सबसे होनहार युवा खिलाड़ियों में शामिल करता है।

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!