बांसवाड़ा। डूंगरपुर जिले के दोवड़ा थाने में पुलिस कस्टडी में हुई युवक की संदिग्ध मौत को लेकर विरोध तेज हो गया है। बुधवार को बड़ी संख्या में भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के कार्यकर्ता बांसवाड़ा कलेक्ट्रेट पहुंचे और पुलिस अधीक्षक व जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि युवक की मौत पुलिस की पिटाई के कारण हुई है। उन्होंने मांग की कि दोषी पुलिसकर्मियों पर हत्या का मामला दर्ज किया जाए। इसके साथ ही मृतक के परिजनों को एक करोड़ रुपये का मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की भी मांग की गई।
इस दौरान बागीदौरा विधायक जयकृष्ण पटेल और हेमंत राणा समेत कई कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन और उग्र रूप लेगा।
Related Posts:
Banswara: सांप के काटने से मासूम भाई-बहन की मौत, खेत में खेलते समय हुआ हादसा, अस्पताल में तोड़ा दम
बांसवाड़ा में खुलेगी NCC बटालियन, नेशनल कैडेट कोर विस्तार योजना से युवाओं को सेना में जाने के अवसर म...
CET एग्जाम देकर लौट रहे स्टूडेंट्स हादसे में घायल, उदयपुर से बांसवाड़ा जाते वक्त पलटी बस, 15 घायल, 5...
अगरपुरा बाईपास सड़क हादसा: ट्रोले से टकराई बुलेट, लीलवासा युवक की मौके पर मौत
डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी।
जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

