Rajasthan Lok Sabha Elections : प्रदेश में 2019 के मुकाबले बढ़े 46 लाख से ज्यादा मतदाता, 25 सीटों के लिए दो चरणों में मतदान



Rajasthan Lok Sabha Elections : भारत निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव-2024 के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार प्रदेश की सभी 25 सीटों के लिए दो चरणों में मतदान कराया जाएगा। पहले चरण में 19 अप्रेल और दूसरे चरण में 26 अप्रेल को मतदान कराया जाएगा। दूसरे चरण के दौरान बांसवाड़ा जिले के 165-बागीदौरा विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव होगा। सभी सीटों के लिए मतगणना 4 जून को करवाई जाएगी। राज्य में 5 करोड़ 32 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। चुनाव घोषणा के साथ ही राज्य में आदर्श आचार संहिता भी तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।

प्रदेश में 5 करोड 32 लाख से अधिक मतदाता

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि लोकसभा आम चुनाव 2024 मे मतदान के लिए मतदाता सूचियों के अंतिम प्रकाशन के अनुसार राज्य में 5 करोड़ 32 लाख से ज्यादा मतदाता पंजीकरण करा चुके हैं। जो कि 2019 के लोकसभा आम चुनावों से करीब 46 लाख अधिक है। इनमें 2 करोड़ 77 लाख 38 हजार 377 पुरुष और 2 करोड़ 54 लाख 70 हजार 805 महिला मतदाता हैं, थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 616 है। उन्होंने बताया कि 1 लाख 41 हजार 193 सर्विस मतदाता भी हैं।

गुप्ता ने बताया कि सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को रविवार को बैठक आयोजित कर चुनाव कार्यक्रम तथा आदर्श आचार संहिता की जानकारी दी जाएगी। 2019 के मुकाबले बढ़े 46 लाख से ज्यादा मतदाता गुप्ता ने बताया कि वर्ष 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान प्रदेश में कुल मतदाताओं की संख्या 4 करोड़ 86 लाख 2 हजार 173 थी।

ये वीडियो भी देखे

करीब 46 लाख मतदाता बढ़े

इस लोकसभा चुनाव के लिए मतदाताओं सूचियों के अंतिम प्रकाशन के बाद करीब 46 लाख मतदाता बढ़े हैं। वर्तमान में 5 करोड़ 32 लाख से ज्यादा मतदाता मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। 2019 में कुल 51 हजार 965 मतदान केंद्र थे जबकि वर्तमान में कुल 51 हजार 756 मतदान केंद्रों के साथ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 1095 सहायक मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। जिसमें सर्वाधिक 2611 पोलिंग स्टेशन बाड़मेर लोकसभा क्षेत्र में हैं।

आम चुनावों में पहली बार होम वोटिंग की सुविधा

गुप्ता ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 85 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों एवं 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग श्रेणी के विशेष योग्यजन मतदाताओं के लिए प्रदेश में पहली बार लोकसभा आम चुनावों में होम वोटिंग की पहल की गई है। पात्र 11 लाख से अधिक मतदाताओं को विकल्प के तौर पर ये सुविधा मिल सकेगी। इसके तहत बूथ लेवल अधिकारी द्वारा घर-घर जाकर होम वोटिंग की सुविधा के लिए योग्य मतदाताओं को इसके संबंध में जानकारी उपलब्ध करवायी जा रही है। 

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!