भगवा रंग सनातन का कलेजा- कमलेश भाई शास्त्री, मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियां शुरू, कलेक्टर एसपी ने देखी तैयारियाँ

सागवाडा/खडगदा : क्षेत्र की लाइफ लाइन कहीं जाने वाली मोरन नदी की सफ़ाई को लेकर खडगदा गांव में शुरू हुई रामकथा के चौथे दिन मंगलवार को राम के राज्याभिषेक को लेकर चर्चा की गई। रामकथा वाचक कमलेश भाई शास्त्री ने बताया कि रामकाल में सर्वमत था।

राम के राज्याभिषेक पर चर्चा की गई। सभी का मत हुआ की राम को गद्दी मिलनी चाहिए। हर ओर से राम के लिए जयकारें लगाये गये। लेकिन नियति ने कुछ ओर सोच रखा था। इस देश में 2014 से राजनीति के साथ धर्मनीति की पूछ होने लगी। 

इधर, कथा में सीएम और केंद्रीय मंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के लेकर कलेक्टर अंकित सिंह और एसपी मोनिका सैन ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। कलेक्टर और एसपी के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने मोरन नदी पर बनाये जा रहे रिवर फ़्रंट का अवलोकन किया।

रामकथा आयोजन समिति के अध्यक्ष ईश्वरचन्द्र भट्ट ने बताया कि नदियों के संवर्धन और संरक्षण को लेकर रामकथा की जा रही है। इधर, कलेक्टर अंकित सिंह ने व्यवस्था के लेकर कोषाध्यक्ष डॉ विजय जोशी, विवेक भट्ट, चंद्रेश व्यास, दीपेन भट्ट से चर्चा की। रामकथा वाचक कमलेश भाई शास्त्री से भी मुलाकात की।

एसपी मोनिका सैन ने सागवाडा डिप्टी और थानाधिकारी से सुरक्षा संबंधी चर्चा की। कलेक्टर ने सार्वजनिक निर्माण विभाग एक्सईएन रमेशचन्द्र पाटीदार और सागवाडा विकास अधिकारी भरत कलाल को दिशा निर्देश दिये।

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी।जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!