सागवाड़ा पुलिस ने चेन स्नेचिंग चोरी करने वाली तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया

YOUR AD HERE

Contact No: 7014712163

by merasagwara

Book Now

सागवाड़ा पुलिस ने चेन स्नेचिंग करने वाली तीन महिला चोरों को गिरफ्तार किया है। महिलाएं चोरी की चेन को निगल जाती थीं। रविवार को गायत्री परिवार की ओर से आयोजित कलश यात्रा के दौरान तीन महिलाओं की सोने की चेन चोरी हो गई।

ये वीडियो भी देखे

YOUR AD HERE

Contact No: 7014712163

by merasagwara

Book Now

सागवाड़ा थानाधिकारी मदनलाल के नेतृत्व में 32 पुलिसकर्मियों की टीम ने सीसीटीवी फुटेज की जांच और मुखबिर तंत्र के माध्यम से आरोपियों का पता लगाया। पुलिस ने मध्य प्रदेश के नीमच जिले की रेखा बाई (35), सुशीला बाई (40) और रीना (30) को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान जब पुलिस को चोरी की चेन नहीं मिली, तो कड़ी पूछताछ में आरोपियों ने चेन निगलने की बात स्वीकार की।

अस्पताल में कराए गए एक्सरे में चेन का पता चला। जिसे बाद में बरामद कर लिया गया। जांच में सामने आया कि आरोपी रेखा बाई के खिलाफ मध्य प्रदेश के विभिन्न थानों में दो और सुशीला बाई के खिलाफ पांच मामले पहले से दर्ज हैं। पीड़ित महिलाओं में वर्षा पाटीदार (45), नीता पाटीदार और एक अन्य महिला शामिल हैं। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य अपराधों की जानकारी जुटा रही है।

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!