सागवाड़ा। माँ त्रिपुरा सुन्दरी मंदिर परिसर के सभा भवन मे आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम मे चौदह चौखरा ट्रस्ट मंडल के अध्यक्ष धुलजी पंचाल एवं संरक्षक मंडल के सदस्यों व चौदह चौखरो के वरिष्ठ पंचो की उपस्थिति में सागवाड़ा निवासी विजय पंचाल को पद की शपथ दिलाई गई।
सागवाड़ा के युवा एवं समाज-सेवी विजय पंचाल को माँ त्रिपुरा सुन्दरी ट्रस्ट मंडल चौदह चौखरे का उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर स्थानीय पंचाल समाज चौखरा सागवाड़ा के अध्यक्ष, समाजजनो समेत कई पदाधिकारियो,परिजनों एवं शुभचिंतको ने उन्हे बधाई दी एवं हर्ष व्यक्त किया।
विजय पंचाल अपने पिता दिवंगत रतिलाल पंचाल के पदचिन्हो पर चलते हुए सामाजिक, राजनीति एवं धार्मिक क्षेत्र मे अपनी पहचान बनाई है। विजय पंचाल इससे पूर्व स्थानीय पंचाल समाज चौखरा सागवाड़ा के दो बार महामंत्री एवं एक बार उपाध्यक्ष के पद पर भी रहे।
इन्होने अपने पद पर रहते हुए समाज को गति प्रदान करते हुए समाज की प्रगति की दिशा मे कई नवाचार स्थापित किये। साथ ही पंचाल वर्तमान मे भाजपा ओबीसी मोर्चो के नगर अध्यक्ष एवं नगर के कई सामाजिक और धार्मिक संगठनों से जुड़े हुए है।