भाजपा के कुछ नेता भूमाफ़िया के ईशारे पर काम कर रहे, सागवाडा पालिका अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के निलंबन पर बोले: खोडनीया

YOUR AD HERE

Contact No: 7014712163

by merasagwara

Book Now

सागवाड़ा। नगर पालिका सागवाडा के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के निलंबन के विरोध में कांग्रेस की ओर से प्रेसवार्ता आयोजित की गई। दिनेश खोडनीया ने कहा कि बोर्ड के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को निलंबित किया है यह सरकार का अधिकार है।

ये वीडियो भी देखे

YOUR AD HERE

Contact No: 7014712163

by merasagwara

Book Now

सरकार जांच कराये और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाये लेकिन सरकार कांग्रेस के दलबदलू भूमाफ़िया और कुछ नेताओं के दबाव में यह निलंबन कर रही हैं। जो आरोप लगाये हैं वह ग़लत हैं। कांग्रेस के बोर्ड पर भाजपा के लोग  भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं लगा सके।नगर पालिका का भवन 117 साल पुराना है और उसे गिराने के लिए पूर्व के बोर्ड के प्रस्ताव हैं। बीजेपी के एक बड़े नेता को कांग्रेस से गये लोगों ने मैनेज किया है।

भूखंड देने का लालच दिया गया है। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। इस फ़ैसले से भाजपा ख़ुश नहीं है । साठगांठ से काम हुआ है इस लिए भाजपा के लोग चुप हैं। हमारी लड़ाई भूमाफ़िया से है। भाजपा उनके साथ है जो नगरपालिका की ज़मीन पर क़ब्ज़ा किया है। भाजपा के पार्षद को अध्यक्ष बनाते लेकिन कांग्रेस छोड़ कर जा रहे लोगों को आप अध्यक्ष बनाने की बात कर रहे है। ग़रीबों को पट्टे नहीं मिल रहे लेकिन अमीरों को कच्ची बस्ती में पट्टे दिये जा रहे है।

भाजपा को सोचना होगा कि अपने लोगों को अध्यक्ष बनाते। पूर्व कांग्रेस राज में नगर विकास के लिये हुए घोषण पर काम नहीं हो रहा। शहर का विकास कोर्ट के झगड़ों में उलझ गया है। इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष धीरज मेहता, नरेंद्र खोडनीया, राजु मामा घांची सहित  कांग्रेस समर्थित पार्षद मौजूद रहे।

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!