घर से गायब युवक का शव नदी में तैरता मिला, 15 साल पहले माता-पिता की मौत के बाद मामा के साथ रहता था

YOUR AD HERE

Contact No: 7014712163

by merasagwara

Book Now

सागवाड़ा/सरोदा थाना क्षेत्र के पादरडी बड़ी गांव में एक युवक का शव नदी में मिला है। युवक तीन दिन से लापता था। युवक की पहचान के बाद शव को अस्पताल के मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। युवक के माता-पिता की 15 साल पहले मौत के बाद से वह अपने मामा के पास रहता था।

ये वीडियो भी देखे

YOUR AD HERE

Contact No: 7014712163

by merasagwara

Book Now

सरोदा थाना पुलिस के अनुसार पादरडी बड़ी गांव में गुरुवार को एक युवक का शव तैरता हुआ दिखाई दिया। मवेशी चराने गए बच्चों ने शव को देखा। इसके बाद गांव के लोगों को इसके बारे में बताया। घटना के बाद आसपास के बड़ी संख्या में लोग इकट्ठे हो गए। सूचना पर सरोदा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। लोगों की मदद से पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकाला। इसके बाद शव को पहचान नारायण (45) पुत्र शंकर धरमोत निवासी टामटिया हाल मामा के घर पादरडी के रूप में की गई।

युवक के माता पिता की 15 साल पहले मौत के बाद से वह अपने मामा के गांव पादरडी बड़ी में रहता था। युवक 3 दिन पहले मामा के घर से निकला था। इसके बाद से वह वापस घर नहीं आया। परिवार के लोग उसकी खोजबीन कर रहे थे, लेकिन कोई पता नहीं लगा। आज शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। शव को अस्पताल के मॉर्च्युरी में रखवाया है। जहां परिजनों की ओर से रिपोर्ट के बाद पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई की जाएगी।

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!