व्यापारी ने अपनी बंद पड़ी फैक्ट्री में फंदे से लटककर सुसाइड कर लिया, घाटा और कर्ज से व्यापारी परेशान



सागवाड़ा/टामटिया गांव में एक व्यापारी ने अपनी बंद पड़ी फैक्ट्री में फंदे से लटककर सुसाइड कर लिया। व्यापार में घाटा और कर्ज से व्यापारी परेशान था। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वरदा थानाधिकारी रघुवीर सिंह ने बताया कि टामटिया निवासी घनश्याम पुत्र रूपलाल सोनी ने रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में बताया कि गुरुवार रात को उसने अपने भाई अशोक सोनी (44) को फोन किया, लेकिन उसने फोन अटैंड नहीं किया। वहीं घर वालों ने भी उसे फोन किया, लेकिन उनका फोन भी अशोक ने नहीं उठाया।

जिस पर अशोक के बेटे ने बताया कि उसके पिता कभी-कभी अपनी बंद पड़ी फैक्ट्री की ओर जाया करते हैं। जिस पर परिवार के लोग टामटिया के पास बंद पड़ी पॉपकॉन फैक्ट्री पर पहुंचे, जहां अशोक का शव फंदे पर लटका हुआ था। वहीं उसकी मौत हो चुकी थी। जिस पर परिजनों ने शव उतारकर मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को सागवाड़ा अस्पताल की मॉर्चुरी में रखवाया।

ये वीडियो भी देखे

परिजनों ने बताया कि व्यापार में घाटा होने से अशोक की पॉपकॉन फैक्ट्री बंद हो गई थी। वहीं उसने रिश्तेदारों से पैसा उधार भी ले रखा था। व्यापार में घाटा और कर्जे के चलते परेशान होकर अशोक ने सुसाइड कर लिया। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!