मानसून सीजन की दूसरी-तीसरी अच्छी बारिश के बाद वन विभाग द्वारा शुरू होगा पौधरोपण

Dungarpur News : मानसूनी सीजन में वन विभाग की ओर से वन क्षेत्रों व रेवेन्यु क्षेत्रों में पौधरोपण करने का प्लान तैयार कर लिया है। वन क्षेत्रों में 2 लाख 40 हजार पौधों का रोपण किया जाएगा। रेवेन्यु क्षेत्रों के लिए करीब 10 लाख पौधे बेचे जाएंगे।

मानसून की दूसरी-तीसरी अच्छी बारिश के बाद पौधरोपण

विभाग की सभी 16 नर्सरियों में पौधों की छंटनी शुरू कर दी है। बिक्री करने वाले पौधों की बुकिंग शुरू करते हुए इनको भी अलग किया जा रहा है। डीसीएफ रंगास्वामी ई के अनुसार वन क्षेत्रों पानी की कमी के चलते पांच फीट से कम ऊंचाई का पौधा रोपण नहीं किया जाएगा। बिक्री करने वाले पौधों की ऊंचाई 2 से 10 फीट तक रखी गई है, क्योंकि ये पौधे शहरी क्षेत्र, पार्क या फिर ऐसे स्थानों पर रोपित किए जाते हैं जहां देखभाल करना आसान होती है।

ये वीडियो भी देखे

सबसे सस्ता 5 रुपए में दो फीट ऊंचाई का पौधा और सबसे महंगा 10 फीट से अधिक ऊंचाई का पौधा 75 रुपए आमजनता के लिए रेवेन्यु क्षेत्रों में पौधरोपण करने के लिए सबसे सस्ता पौधा 5 रुपए का रखा गया है। जो कांटेदार प्रजाति का होकर 2 फीट तक ऊंचाई होगी। इसके अलावा छायादार पौधों में 2 फीट ऊंचाई तक का 6 रुपए, 3 फीट से तक ऊंचाई का 10 रुपए, 3 से 5 फीट ऊंचाई का पौधा 15 रुपए और 5 से 8 फीट ऊंचाई का पौधा 25 रुपए में बेचा जाएगा। 8 से 10 फीट की ऊंचाई के पौधे की रेट 50 रुपए और 10 फीट से अधिक ऊंचाई के पौधों की रेट 75 रुपए रखी गई है।

वन विभाग की ओर से राज्य योजना

13 साइटों पर 700 हैक्टेयर क्षेत्रफल में 1 लाख 70 हजार पौधों का रोपण किया जाएगा। कैम्प योजना में इस साल 7 साइटों पर 350 हैक्टेयर में 70 हजार पौधे रोपे जाएंगे। इस प्रकार दोनों योजना में कुल 1050 हैक्टेयर क्षेत्र में 2 लाख 40 हजार पौधों का रोपण होगा। डीसीएफ के अनुसार राज्य योजना की साइटों में रेंज सीमलवाड़ा के चारवाड़ा गड़ागोकल, पूंजों का तालाब व गराडा शिशोट अम्बाड़ा, आंतरी रेंज में नोगामा व उबापना, आसपुर रेंज के खानन सारंगी व पादरमाता, डूंगरपुर रेंज के डाकनमारिया, फारकीमाता, रंगोला, जूडा, सागवाड़ा के घाटामाविता मोदर ए और बी में पौधरोपण किया जाएगा। कैम्प की साइटों में आंतरी का फलोज, डूंगरपुर का कमलादरा व अन्नूपुरा, सीमलवाड़ा का बलवानिया व वक्तापुर, बिछीवाड़ा का मणीपुर एवबी में पौधरोपण करेंगे।

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!
युवाओ में क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज देखने का जोश, देखना न भूले 10 वेब सीरीज Belly Fat कम करने के लिए सुबह नाश्ते में खाई जा सकती हैं ये चीजे विश्व रक्तदाता दिवस 2023 महत्व शायरी (वर्ल्ड ब्लड डोनर डे) | World blood donor day theme, quotes in hindi CSK won the title for the 5th time in the IPL 2023 final Tata Tiago EV Review: किफायती इलेक्ट्रिक कार मचाएगी तहलका!