डूंगरपुर। जिले के दोवड़ा थाना क्षेत्र के नागेला गांव में एक युवक का शव घर से डेढ़ किमी दूर पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका मिला। युवक एक दिन पहले ही मुंबई से अपने घर आया था। घटना के बाद सनसनी फैल गई | इधर पुलिस मामले की जांच में जुटी है |
दोवड़ा थाना पुलिस के अनुसार सुरेश पुत्र हुरमा मीणा निवासी नागेला मुंबई में होटल पर काम करता है। कल बुधवार शाम के समय वह मुंबई से अपने गांव आया। इसके बाद आज गुरुवार सुबह के समय उसका शव घर से डेढ़ किमी दूर एक पेड़ से फांसी का फंदा लगाकर लटका हुआ मिला। रास्ते से गुजरने वाले लोगों ने हाव देखकर उसके परिजनों को सूचना दी।
घटना के बाद मौके पर लोगो की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर दोवड़ा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। शव को फंदे से नीचे उतारा। इसके बाद शव को डूंगरपुर अस्पताल के मोर्चरी में शिफ्ट करवाया। इधर परिजनों ने मौत पर संदेह जताते हुए अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उसकी हत्या कर लटकाने के आरोप लगाये है | पुलिस परिजनों की रिपोर्ट पर केस दर्ज कर जांच कर रही है। वही मौत के कारणों को लेकर पुलिस छानबीन कर रही है।