वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान: विधायक ने जन जागरूकता रैली को किया रवाना, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश



सागवाड़ा। वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान 5 जून से 20 जून 2025 तक चलेगा। इस अभियान के तहत आज 11 जून को जन जागरूकता रैली निकाली गई।

रैली नगर पालिका परिसर से शुरू होकर गोल चौराहा से वापस पालिका पहुंची। विधायक शंकरलाल डेचा ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।

रैली में कई अधिकारी शामिल हुए। इसमें

ये वीडियो भी देखे

उपखंड अधिकारी बाबूलाल जाट, अधिशाषी अधिकारी जीतेन्द्र शर्मा,भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक रणोली, नगरपालिका अध्यक्ष आशीष गाँधी, पूर्व जिलाध्यक्ष हरीश पाटीदार, भाजपा नगर अध्यक्ष यशवंत जी गवारिया,पूर्व पालिका उपाध्यक्ष कुतबी कोठी, महिला प्रतिनिधि तिलकनंदनी जी शाह, नगर उपाध्यक्ष मांगीलाल डामोर, योगेश संघवी, कांतिलाल खटीक, ओबीसी उपाध्यक्ष नरेश प्रजापत, भावेश माली, शंकरलाल सोलंकी सहित सभी नगर पालिका कर्मचारी और जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए।

रैली का मुख्य उद्देश्य जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना था। इसके साथ ही स्वच्छता को बढ़ावा देने और सागवाड़ा को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए नगरवासियों को प्रेरित किया गया।

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!