मौसम : सागवाड़ा में पहली बार बरसात की झड़ी, सुबह से दोपहर तक हुई बारिश

YOUR AD HERE

Contact No: 7014712163

by merasagwara

Book Now

ये वीडियो भी देखे

YOUR AD HERE

Contact No: 7014712163

by merasagwara

Book Now

सागवाड़ा। क्षेत्र में लम्बे इंतजार के बाद मानसून वापस सक्रिय हुआ है। शुक्रवार रात से क्षेत्र के कई इलाकों में बारिश का दौर शुरू हुआ जो शनिवार शाम तक भी जारी है। पूरे क्षेत्र में काले बादल छाए हुए है। रह रह कर कभी तेज तो कभी हल्की बारिश हो रही है। जिससे तापमान में गिरावट महसूस की जा रही है। इधर, बारिश शुरू होने से किसान वर्ग ने राहत की सांस ली है। पूरा अगस्त माह सूखा बीतने से फसल खराब हो रही थी लेकिन वापस आई बारिश ने खड़ी फसल को जीवनदान दे दिया है।

हालांकि इस बारिश से खेतों में पक कर तैयार हो चुकी फसलों को नुकसान भी हो रहा है। कई किसानों ने विपरजॉय तूफान के कारण हुई पहली बारिश में बुवाई कर दी थी, उन किसानों के खेतों में खड़ी मक्का, उड़द, सोयाबीन की फसलों में काफी नुकसान हुआ है। वहीं लंबे अंतराल तक बारिश नही होने से सूखी फसल से किसानों को मवेशियों के लिए चारा भी नहीं मिल पाएगा। लेकिन सभी परेशानियों के बावजूद अभी की बारिश बहुत जरूरी है क्यों कि क्षेत्र के बड़े बांध, तालाब और अन्य जल स्त्रोत खाली पड़े हुए हैं।

अगर बारिश नहीं हुई तो अगले साल पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा अगली फसल का भी नुकसान झेलना पड़ सकता है। मौसम विभाग की माने तो जिले में अब मानसून धीरे-धीरे सक्रिय हो रहा है। अगले दो – तीन दिन तक मौसम के हालात ऐसे ही रहने की उम्मीद है। ऐसे में मौसम में ठंडक भी बढ़ने की संभावना मानी जा है।

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!