डूंगरपुर जिला में वन्य जीव गणना शुरू, 6 रेंज में 38 वाटर हॉल पर 124 वनकर्मी जुटे



डूंगरपुर में गुरुवार सुबह 8 बजे से वन्य जीव गणना शुरू हो गई। जिले के 6 रेंज में 38 वाटर हॉल पर वन्य जीव गणना की जा रही है। गर्मी की वजह से 27 वाटर हॉल सूख चुके हैं। जहां इस बार गणना नहीं की जा रही है। भीषण गर्मी में वनकर्मी पेड़ों की छांव या दूसरी छायादार जगह पर बैठकर वन्य जीव की गणना में जुटे हैं। ये गणना 24 घंटे शुक्रवार सुबह 8 बजे तक चलेगी।

जिला वन अधिकारी रंगास्वामी ने बताया कि बुद्ध पूर्णिमा पर हर साल वन्य जीवों की गणना की जाती है। गुरुवार सुबह 8 बजे से जिले के सभी 6 वन रेंज में वन्य जीव गणना शुरू कर दी गई है। 38 वाटर हॉल पर 124 वनकर्मी वन्य जीव गणना करने में जुटे हैं। वनकर्मियों के लिए कई जगह ऊंची मचान बनाई गई है।

कई जगह पर पेड़ पर चढ़कर, छांव या परकोटे के पास बैठकर वनकर्मी वन्य जीव गणना में जुट गए हैं। भीषण गर्मी की वजह से इस बार जंगल में कई वाटर हॉल सूख चुके हैं। जिस वजह से 27 वाटर हॉल पर गणना नहीं की जा रही है, जबकि हर साल 65 वाटर हॉल पर वन्य जीवों की गणना की जाती है।

ये वीडियो भी देखे

इन वाटर हॉल पर वन्य जीव के पानी पीने के लिए आते ही गणना में आ जाता हैं। डीएफओ ने बताया कि आज पूरी रात वनकर्मी जंगल में रहकर वन्य जीवों की गणना करेंगे। शुक्रवार को सुबह 8 बजे तक ये वन्य जीव गणना पूरी होगी।

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!