महिला ने फंदा लगाकर किया सुसाइड, ढाई साल पहले किया था नाता विवाह, एक साल के बच्चे के शव से उठा मां का साया



डूंगरपुर/सदर थाना क्षेत्र के छैला खेरवाड़ा गांव में एक महिला ने अपने ही घर में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। महिला ने ढाई साल पहले ही नाता विवाह किया था। आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने शव को मॉर्च्युरी में रखवाया है। महिला की मौत के बाद उसके एक साल के बेटे के सिर से मां का साया उठ गया है।

सदर थानाधिकारी प्रभुलाल ने बताया कि छैला खेरवाड़ा निवासी गोविन्द कटारा (21) ने रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में बताया की उसने मई 2021 में उदयपुर जिला निवासी शीला से नाता विवाह किया था। वहीं, दोनों छेला खेरवाड़ा में रह रहे थे। दोनों के एक साल का एक बेटा भी है। गोविन्द ने बताया कि शुक्रवार रात को पति-पत्नी खाना खाकर सोए थे। सुबह घर के अंदर शीला रस्सी के फंदे से लटके हुई थी।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को डूंगरपुर जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस ने महिला के पीहर पक्ष को भी सूचना दी है। पीहर पक्ष के आने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। महिला की मौत के बाद उसके एक साल के बेटे के सिर से मां का साया उठ गया है।

ये वीडियो भी देखे

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!