गाजे बाजे के साथ संतों के सानिध्य में निकली भव्य शोभायात्रा



खडगदा में विष्णु याग, नगर भोज हुआ, गैर और भजन संध्या होगी

ये वीडियो भी देखे

सागवाड़ा। गीता रामायण प्रचार समिति खडगदा की ओर से भगवान श्री क्षेत्रपाल और भगवान लक्ष्मीनारायण की छत्रछाया में शुक्रवार को भव्य शोभायात्रा यात्रा निकाली गई। इधर गाँव में लक्ष्मण मंदिर परिसर के पास नव कुंडीय विष्णु याग शुरू हुआ। स्वामी विवेकानंद चौक से संतों के सानिध्य में भव्य शोभायात्रा निकली जो नवरात्रि चौक, ग्वाल चौक होतो हुए बस स्टैंड पहुँची जहां से गाजे बाजे के साथ खैल मैदान पहुँची। शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण 35 फीट की गदा रही।

दो पालकी में संतों को बैठाया गया। शोभायात्रा में सबसे आगे धर्म धव्जा लिये श्रद्धालु चल रहे थे। छः घोड़े संतों को लेकर चल रहे थे। रोज़ शोभायात्रा से पूर्व धर्म संसद का आयोजन हुआ। धर्म संसद को संबोधित करते हुए राम बोला मठ डूंगरपुर के महंत शिवशंकरदास महाराज, क्षीरेश्वर धाम के महंत हरगोविंद पुरी, कथावाचक प्रदीप शास्त्री सहित क्षेत्र भर से आये संतों ने सनातन संस्कृति और सामाजिक समरसता पर पर जोर दिया।

गीता रामायण प्रचार समिति के अध्यक्ष यशवंत कुमार पंड्या ने बताया कि 1 से 3 दिसंबर को आयोजित होने वाले “नव कुंडीय विष्णु यज्ञ” के तहत तीन दिन विविध धार्मिक अनुष्ठान होंगे। नव कुंडीय विष्णु याग अनुष्ठान में कलशयात्रा, सुन्दर कांड आयोजन, भजनसंध्या, गरबारास , विष्णुसहत्त्र पाठ आदि कार्यक्रमो में मातृशक्ति की सक्रिय सहभागिता रहेगी। रामकथा वाचक कमलेश भाई ने सभी संतों का स्वागत किया। आभार शशिकांत पुरोहित ने माना। 1 से 3 दिसंबर को आयोजित होने वाले “नव कुंडीय विष्णु यज्ञ” के तहत तीन दिन विविध धार्मिक अनुष्ठान होंगे।

Sagwara Rajasthan

Sagwara Rajasthan

 

Sagwara Rajasthan

Sagwara Rajasthan

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!