रात को खाना खाकर सोई महिला सुबह मिली मृत, संदिग्ध अवस्था में मौत मानकर जांच में जुटी पुलिस, मॉर्च्युरी में रखवाया शव

YOUR AD HERE

Contact No: 7014712163

by merasagwara

Book Now

डूंगरपुर : ​​​​​दोवडा थाना क्षेत्र के भाटड़ा गांव में एक महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। महिला शुक्रवार रात परिवार के साथ खाना खाकर सोई थी, लेकिन सुबह मृत मिली है। मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये वीडियो भी देखे

YOUR AD HERE

Contact No: 7014712163

by merasagwara

Book Now

जानकारी में सामने आया है कि सविता (45) पत्नी कांतिलाल परमार ने शुक्रवार रात को अपने परिवार के सा​थ खाना खाया था। उसके बाद वह सोने चली गई। शनिवार सुबह परिजन उसे चाय देने गए तो वह मृ​त मिली। परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। साथ ही मृतका के पति और बेटे को घटना की सूचना दी। वो दोनों गुजरात के अहमदाबाद में मजदूरी का काम करते है। पति व बेटे के आने के बाद पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!