सड़क हादसे में युवक की मौत, तीन दिन पहले ही हुई थी शादी, चाचा के लड़के की शादी में जा रहा था



Banswara News : भूंगड़ा थाना क्षेत्र के गागरी गांव में बुधवार को हुए एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई और दो महिला घायल हो गई। जिस दौरान बाइक चालक खेरवाडी निवासी जितेन्द्र पुत्र प्रभुलाल बाइक पर बहन पूजा और अन्य महिला कंकू को ले जा रहा था तब अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

घटना के संबंध में मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि काफी देर घायल सड़क पर रहे। फिर सूचना पुलिस और एम्बुलेंस को दी। घायलों को अस्पताल के जाया गया। मौके पर परिजन भी पहुंचे, अस्पताल के जाने पर जितेन्द्र को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं दोनों घायल महिलाओं को इलाज के लिए एमजी अस्पताल के जाया गया। वहीं शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया हैं। कल सुबह पोस्टमार्टम किया जाएगा।

3 दिन पहले ही हुई थी शादी

ये वीडियो भी देखे

मृतक के शव के पास बिलख रहे परिजनों ने बताया कि जितेन्द्र की शादी 3 दिन पहले ही हुई थी। बुधवार को वो अपने चाचा के लड़के की शादी में बाइक पर सवार होकर जा रहा था। तभी अचानक यह हादसा हो गया।

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!