आखों देखा हाल, सुबह-शाम सर्दी का असर कम, बढ़ रहे रोगी



 

सागवाड़ा। तापमान बढ़ने के साथ ही अब मौसम में बदलाव नजर आने लगा है। सुबह शाम रहने वाली सर्दी भी अब कम होने लगी है। वहां धूप अब सुहानी नहीं लग रही। लोगों की दिनचर्या भी अब मौसम के करवट लेने के साथ ही बदलने लगी है। तो घरों में देर तक दुबके रहने वाले लोग अब जल्द बिस्तर छोड़ने लगे हैं।




ये वीडियो भी देखे

सुबह चहलकदमी करने वालों की संख्या भी मौसम के बदलने के साथ ही बढ़ने लगी है। तापमान बढ़ने के साथ ही सरसों की कटाई का दौर भी शुरु हो गया है। दुपहिया वाहन चालकों को आंखों पर चश्मा चढ़ाकर चलना पड़ रहा है।

मौसम बदलने से लोगों का पहनावा भी बदलने लगा है। सर्दी से बचाव के कपड़े अगले साल के लिए सहेज कर रखे जाने लगे हैं। बाजार में सर्दी से बचाव के कपड़ों की ग्राहकी बंद सी हो गई है। घरों में अब रजाई ओढ़ने के साथ धीमी गति से पंखे चलाने पड़ रहे हैं। मौसम के बदलाव का असर अस्पताल पर भी पड़ा है। एक सप्ताह से आउटडोर में आने वाले रोगियों की संख्या बढ़ने लगी है। सर्दी, जुकाम, बुखार, गले में खराश जैसी बीमारियों के ज्यादा रोगी इन दिनों अस्पताल आ रहे हैं।


 

WhatsApp GroupJoin Now
Telegram GroupJoin Now

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!