डूंगरपुर। रामसागड़ा थाना क्षेत्र के गामड़ी अहाड़ा धमलात फला में गुरुवार रात एक पुलिस कॉन्स्टेबल ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। कॉन्स्टेबल ने बीमारी से तंग आकर यह कदम उठाया। पुलिस ने डूंगरपुर अस्पताल के मॉर्च्युरी में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।
थानाधिकारी ने बताया कि अंकुश परमार निवासी गामड़ी अहाड़ा फला धमलात की और से मामला दर्ज कराया गया है। रिपोर्ट में बताया कि उसके पिता राजेंद्र परमार पुत्र हाजाजी परमार पुलिस विभाग में कॉन्स्टेबल के पद पर कार्यरत हैं। वे पुलिस लाइन डूंगरपुर में तैनात थे। उसके पिता राजेंद्र 7 अक्टूबर 2022 से बीमार होने से घर पर ही इलाज करवा रहे थे। बीमारी की वजह से वे मानसिक रूप से परेशान थे। रात को खाना खाने के बाद परिवार के लोगों के साथ ही पिता राजेंद्र भी सो गए।
गुरुवार सुबह उठकर देखा तो पिता राजेंद्र अपने खाट पर नहीं थे। उनको ढूंढने पर वे घर के पास ही एक इमली के पेड़ पर रस्सी से फंदा लगाकर लटके हुए मिले। घटना की सूचना मिलने पर लोग इकट्ठे हो गए। घटना की सूचना पर रामसागड़ा थानाधिकारी रामस्वरूप मौके पर पहुंचे। शव को फंदे से नीचे उतारा। इसके बाद शव को डूंगरपुर अस्पताल की मॉर्न्युरी में रखवाया। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।
Related Posts:
HMPV Virus: डूंगरपुर के 2 महीने के बच्चे में मिला चीनी HMPV वायरस
डूंगरपुर जिले में 15 मिनट तक हुई हल्की बारिश, उमस से लोगों की परेशानी बढ़ी
नाबालिग छात्रा ने पेड़ से फंदा लगाकर किया सुसाइड, घर से 100 मीटर दूर आम के पेड़ पर लटका मिला शव, कारणो...
New Parliament Building : नई संसद की खास तस्वीरें देखिए तो भीतर से कैसा दिखता है भारतीय लोकतंत्र का...
डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी।
जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!


