भीखाभाई केनाल में बहा 12 साल का बच्चा, नहाते समय हादसा, प्रशासन ने ग्रामीणों की मदद से शुरू किया सर्च ऑपरेशन



साबला थाना क्षेत्र के पचलासा छोटा गांव से गुजर रही भीखाभाई केनाल में नहाते समय एक 12 साल का बच्चा बह गया। बच्चे का अभी कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस ग्रामीणों की मदद से नहर में बच्चे की तलाश कर रही है।

साबला पचलासा छोटा गांव निवासी देवास (12) पुत्र कांतिलाल मीणा अपने दोस्तों के साथ भीखाभाई केनाल में नहाने गया था। इस दौरान नहर में पानी का वेग ज्यादा होने से देवास नहर में बह गया। उसके दोस्तों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं, सूचना पर साबला थाना पुलिस ओर आसपुर एसडीएम भी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से सर्च अभियान शुरू किया, लेकिन बच्चे का कोई सुराग नहीं लगा है।

नहर में जल प्रवाह सर्च अभियान में बाधा पैदा कर रहा है। ग्रामीण जल प्रवाह रोकने की मांग कर रहे हैं। फिलहाल प्रशासन की ओर से सर्च अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन बच्चे का कोई सुराग नहीं लगा है। ग्रामीणों ने नहर की सफाई से पहले पानी छोड़ने और प्रशासन की लापरवाही का भी आरोप लगाया है। 3 दिन पहले भी कब्जा गांव में भी भीखाभाई केनाल में डूबने से बुआ-भतीजी की मौत हो गई थी।

ये वीडियो भी देखे

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!