30 साल बाद शनिदेव का खुद की राशि कुंभ में प्रवेश

YOUR AD HERE

Contact No: 7014712163

by merasagwara

Book Now

 

ये वीडियो भी देखे

YOUR AD HERE

Contact No: 7014712163

by merasagwara

Book Now

कालगणना: औद्योगिक और वैज्ञानिक क्षेत्र में नए आयाम होंगे स्थापित, मौसम में भी होगा विशेष बदलाव

सागवाड़ा। तीस साल बाद न्याय-कर्म के देवता शनिदेव मंगलवार को शाम 6:04 बजे मकर राशि को छोड़कर स्वराशि कुंभ में आ गए। ज्योतिर्विदों के मुताबिक शनिदेव के स्वराशि कुंभ में होने से आगामी ढाई वर्ष में कई बदलाव देखने को मिलेंगे।

टामटिया के पंडित अखिलेश पंड्या ने बताया कि औद्योगिक और वैज्ञानिक क्षेत्र में नए आयाम स्थापित होंगे। ऋतु परिवर्तन के साथ ही बाजार में धातु-पदार्थों में तेजी होगी। यातायात के साधनों में वृद्धि होने से प्रदूषण बढ़ेगा। इसके साथ ही मकर, कुंभ, मीन राशि वालों के शनि की साढ़े साती शुरू होगी, वहीं कर्क, वृश्चिक राशि के जातकों के ढैय्या शुरू होगी। शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शनिदेव को तेल अर्पण के साथ कंबल दान, भगवान भोलेनाथ की पूजा के साथ ही शनि-स्तोत्र का पाठ करें। शनिदेव कुंभ राशि में मार्च 2025 तक रहेंगे।

यह रहेगा राशियों पर असर

मेष: आर्थिक परियोजनाओं में लाभ बढ़ेगा
वृषभ: मित्रों के सहयोग से काम बनेंगे
मिथुन: भाग्यफल मध्यम प्राप्त होगा
कर्क: मानसिक, शारीरिक उलझनों में वृद्धि
सिंह: गृहस्थी में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा
कन्या: शत्रुपक्ष कमजोर, व्यय की अधिकता
तुला: बुद्धि और चातुर्यता में कमी का एहसास
वृश्चिक: मानसिक अशांति बढ़ेगी
धनु: मान-सम्मान में वृद्धि होगी
मकर: आर्थिक व्यवस्थाओं में उतार-चढ़ाव
कुंभ: संकीर्ण विचार सफलता में बाधक बनेंगे
मीन: दिनचर्या अनियमित होने से स्वास्थ्य में गिरावट

भारत की बढ़ेगी साख
शनि को क्रूर ग्रह माना गया है। शनि के कुंभ राशि में प्रवेश करने के बाद धनु, मेष और कन्या राशि के जातकों को लाभ की संभावना है। वर्ष 2023 में विश्व स्तर पर कई चुनौती सामने रहेगी। शनि स्वग्रही होने से कोयला, तेल, पेट्रोल में महंगाई के साथ ही युद्ध के हालात भी कुछ जगहों पर पैदा हो सकते हैं। भारत साम्प्रदायिक माहौल बनाएगा। राजनीतिक उथल-पुथल विशेष होगी। अन्य देशों के मुकाबले भारत की साख मजबूत बनेगी।


यह भी पढ़े 

WhatsApp GroupJoin Now
Telegram GroupJoin Now
डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!