पोते पर कुल्हाड़ी से हमले के 8 दिन बाद बुजुर्ग दादा को लात घुसो से पिटा, अस्पताल में मौत, हत्या का केस दर्ज



डूंगरपुर। बावलवाड़ा थाना क्षेत्र के गराजा गांव में एक 70 साल की बुजुर्ग की लात घुसो से मारपीट कर हत्या कर दी गई। होली के दिन पोते पर कुल्हाड़ी से हमले के 8 दिन बाद बुजुर्ग दादा की जमकर पिटाई की। इससे बुजुर्ग की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामले में हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वही हत्या के आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

बावलवाडा थानाधिकारी कर्णसिंह ने बताया की गराज़ा निवासी कांतिसिंह ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। इसमें बताया की सोमवार को वह दिनभर अपने घर पर था। रात के समय नए घर से जोर जोर से चिल्लाने की आवाज सुनी, जिस पर वह दौड़कर भागा। उसी समय छोटा भाई छत्तर सिंह भी आ गया। पत्नी राजू देवी ने बताया की ससुर लालसिंह (70) खाना खाकर घर के पड़साल में खाट पर सोए थे।

उसी समय गांव का मगन सिंह पुत्र पुनसिंह, अमरसिंह पुत्र नानसिंह चौहान जोर जोर से चिल्लाते हुए घर के आंगन में आ गए। मगन सिंह के हाथ में कुल्हाड़ी थी। आते ही ससुर लालसिंह के साथ ताबड़तोड़ मारपीट शुरू कर दी। अमरसिंह चिल्लाते हुए जान से मारने के लिए बोल रहा था। चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी शांता देवी पत्नी कुरे सिंह और वीना पत्नी जोरावर सिंह आ गए। ये देखकर हमलावर मौके से भाग गए। हमले में लालसिंह के हाथ, पैर, सिर पर गंभीर चोटें आई।

ये वीडियो भी देखे

जिस पर पहले बावलवाड़ा ओर फिर डूंगरपुर अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने जांच के बाद लालसिंह को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कांतिसिंह की रिपोर्ट पर मगनसिंह और अमरसिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वही पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। पुलिस मामले में हत्या के आरोपियों की तलाश कर रही है।

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!