अनीता कटारा बनी भाजपा प्रदेश मंत्री, महिलाओं और युवाओं में लोकप्रिय इसलिए संगठन ने दी बड़ी जिम्मेदारी



सागवाड़ा। लोकसभा चुनाव से पहले प्रदेश भाजपा की टीम में बड़ा बदलाव हुआ है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने अपनी नई टीम की घोषणा की। जिसमें सागवाड़ा विधानसभा की पूर्व विधायक अनीता कटारा को प्रदेश मंत्री जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।

नई टीम के विस्तार में 10 उपाध्यक्ष, 5 महामंत्री,13 प्रदेश मंत्री, एक कोषाध्यक्ष और एक सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है। टीम में 13 प्रदेश मंत्री में सागवाड़ा की पूर्व विधायक अनीता कटारा को शामिल करना कई मायनों में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। लोकसभा चुनाव के साथ ही जातीय समीकरण को देखते हुए भी इसे भाजपा का बड़ा निर्णय माना जा रहा है। 

विधानसभा चुनाव में दिखाई सक्रियता :

ये वीडियो भी देखे

पूर्व विधायक अनीता कटारा के पिछले चुनावों में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने के बाद पार्टी ने 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया था, लेकिन सामाजिक कार्यों में उनकी निरन्तर सक्रियता और पार्टी विरोधी कोई गतिविधि नहीं होने से हाल के 2022 के विधानसभा चुनाव के कुछ दिन पहले अनीता कटारा को वापस पार्टी में शामिल कर लिया गया। इसके बाद अनीता ने विधानसभा चुनाव में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई। महिला मौर्चा के साथ विधानसभा क्षेत्र में प्रचार करते हुए कई सभाएं की। जिसका फायदा क्षेत्र में भाजपा को मिला। डूंगरपुर जिले में भाजपा की एकजुटता व रणनीति के चलते सागवाड़ा की एकमात्र सीट पर भाजपा की जीत हुई।

पार्टी के निर्णय को पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने माना:

पूर्व विधायक अनीता कटारा को पार्टी में वापस शामिल करने के भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के फैसले को सागवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने स्वीकार किया। जिससे अनीता कटारा ने कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर विधानसभा चुनाव में प्रचार किया। इस दौरान अनीता कटारा के ससुर और  सांसद कनकमल कटारा, भाजपा के सभी वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ताओं के साथ अनीता कटारा एक मंच पर दिखाई दी। जिससे पार्टी और कार्यकर्ताओं में भाजपा की एकजूटता का संदेश गया। वर्तमान में सामाजिक राजनीतिक व अन्य कार्यक्रमों में अनीता कटारा की सक्रियता से संगठन ने उनको महत्वपूर्ण पद दिया है। 

दायित्व से हुआ कार्यक्षेत्र का विस्तार

पूर्व विधायक अनीता कटारा की क्षेत्र में एक ईमानदार और सरल स्वभाव की जननेता के रूप में छवि बनी हुई है। खासकर महिला वर्ग और युवाओं में वह लोकप्रिय मानी जाती है। ऐसे में लोक सभा चुनाव के पहले प्रदेश मंत्री के रूप में अनीता कटारा को प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल कर उनके कार्यक्षेत्र का विस्तार हुआ है। जिसे राजनीतिक हल्का में कहीं न कहीं लोकसभा चुनाव से जोड़कर भी देखा जा रहा है। पिछली सरकार में अपने विधायक कार्यकाल में अनीता कटारा द्वारा सागवाड़ा क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों को यादगार माना जाता है जिससे डूंगरपुर और बांसवाड़ा के लोग भी प्रभावित रहे हैं। वही अनीता कटारा का डूंगरपुर और बांसवाड़ा दोनों जिलों में जनसम्पर्क भी अच्छा माना जाता है। ऐसे में भाजपा द्वारा अनीता को प्रदेश मंत्री बनाये जाने से भाजपा को फायदा मिल सकता है।

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!